Jambhsar Media Digital Desk : लगातार सोने के दामों में बढ़ोतरी दर्ज करने के बाद गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 66,250 रुपये है। एक किलो चांदी का भाव 76,900 रुपये पर है। ऐसे में आप भी चेक कर लें अपने शहर के सोने के नए रेट…
सोने के भाव शनिवार को लगभग फ्लैट रहे। सोने के 22 और 24 कैरेट गोल्ड के रेट में 10 रुपये की गिरावट आई है। यहां आपको दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, जयपुर, पटना, अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों में गोल्ड रेट के बारे में बता रहे हैं।
दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 66,250 रुपये है। चेन्नई में गोल्ड का रेट सबसे अधिक 66,810 रुपये है। गोल्ड की सबसे ज्यादा कीमत चेन्नई में हैं। एक किलो चांदी का भाव 76,900 रुपये पर है। चांदी के भाव में कल की तुलना में 100 रुपये कम हुए हैं।
16 मार्च 2024 तक दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की मौजूदा कीमत लगभग 60,740 रुपये है, जबकि 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 66,250 रुपये है।
मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 60,590 रुपये है, जबकि 24 कैरेट सोने के दाम 66,100 रुपये है।
अहमदाबाद में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 60,640 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 66,150 रुपये है।
सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की डिमांड और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि इंटरनेशनल इकॉनोमी खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।








