BreakingA simple royal wedding was held with a shagun of Rs 1. IPS KK Bishnoi and Anshika Verma became life partners and a grand reception was held in Jodhpur.BreakingBhajan singer Chhotu Singh Ravan, troubled by threats, seeks protection from SP – will file FIR on April 1st...BreakingA young man returning from a wedding was attacked with swords, an old rivalry claimed his life in Udaipur.BreakingRavindra Singh Bhati, Chhotu Singh Rawana, Barmer controversy, Shiv MLA, social media controversy, FIR, defamation case, CID-CB investigation, Rajput community, road video controversyBreakingBeware! Account emptied in one click—major case of cyber fraud in Jodhpur...BreakingDespite scoring 93%, her happiness remained unfulfilled – Nikita from Sri Ganganagar passed away before the results were announced.BreakingA simple royal wedding was held with a shagun of Rs 1. IPS KK Bishnoi and Anshika Verma became life partners and a grand reception was held in Jodhpur.BreakingBhajan singer Chhotu Singh Ravan, troubled by threats, seeks protection from SP – will file FIR on April 1st...BreakingA young man returning from a wedding was attacked with swords, an old rivalry claimed his life in Udaipur.BreakingRavindra Singh Bhati, Chhotu Singh Rawana, Barmer controversy, Shiv MLA, social media controversy, FIR, defamation case, CID-CB investigation, Rajput community, road video controversyBreakingBeware! Account emptied in one click—major case of cyber fraud in Jodhpur...BreakingDespite scoring 93%, her happiness remained unfulfilled – Nikita from Sri Ganganagar passed away before the results were announced.
News·Rameshwari Bishnoi·

SBI के करोड़ों ग्राहकों को लगा झटका, 1 अप्रैल से 75 रुपए महंगी हो जाएगी ये सर्विस

SBI के करोड़ों ग्राहकों को लगा झटका, 1 अप्रैल से 75 रुपए महंगी हो जाएगी ये सर्विस
SBI के करोड़ों ग्राहकों को लगा झटका, 1 अप्रैल से 75 रुपए महंगी हो जाएगी ये सर्विस

Jambhsar Media Digital Desk :  भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। बैंक ने अपने कुछ डेबिट कार्ड से जुड़े वार्षिक मेंटेनेंस चार्ज में बदलाव कर दिया है। यह बदलाव अगले महीने की पहली तारीख यानी 1 अप्रैल से प्रभावी हो जाएंगे। इन कार्ड्स के मेंटेनेंस चार्ज में 75 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इस बारे में पूरी डिटेल्स जानने के लिए पढ़ें ये खबर…

देश के 40 करोड़ से अधिक लोगों को भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने बड़ा झटका दिया है। महंगाई की मार से जूझ रही आम जनता को अब एसबीआई की इस एक सर्विस को इस्तेमाल करने के लिए पहले के मुकाबले 75 रुपए एक्स्ट्रा खर्च करने होंगे। नए चार्जेस 1 अप्रैल 2024 से ही लागू हो जाएंगे, यानी अब आपके पास राहत के बस 4 दिन ही बचे हैं।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने ऐलान किया है कि उसके कुछ चुनिंदा एटीएम कम डेबिट कार्ड पर अब पहले से 75 रुपए अधिक तक एनुअल मेंटिनेंस चार्ज देना होगा। यानी बैंक के कुछ डेबिट कार्ड रखना अब आपको पहले से महंगा पड़ने वाला है।

एसबीआई के नोटिफिकेशन के मुताबिक (According to SBI notification) अब से क्लासिक, सिल्वर, ग्लोबल, कॉन्टेक्टलेस डेबिट कार्ड के साथ-साथ युवा, गोल्ड, कॉम्बो डेबिट कार्ड, माई कार्ड जैसे इमेज कार्ड और प्लेटिनम डेबिट कार्ड एवं प्राइड या प्रीमियम बिजनेस डेबिट कार्ड के चार्जेस को बढ़ाया है। 

अगर आपके पास एसबीआई के ऊपर बताए गए कोई भी डेबिट कार्ड में से एक कार्ड है, तो आपको अब उसके लिए पहले से अधिक चार्ज देना होगा। जानें किसके लिए कितना चार्ज देना होगा?

क्लासिक, सिल्वर, ग्लोबल, कॉन्टैक्टलेस डेबिट कार्ड के लिए पहले 125 रुपए+जीएसटी चार्ज लगता था, अब 1 अप्रैल 2024 के बाद ये 200 रुपए+जीएसटी लगेगा।
युवा, गोल्ड, कॉम्बो डेबिट कार्ड, माई कार्ड जैसे इमेज कार्ड के लिए अब 250 रुपए + जीएसटी देना होगा। पहले ये 175 रुपए + जीएसटी था।
इसी तरह प्लेटिनम डेबिट कार्ड के लिए आपको पहले 250 रुपए + जीएसटी देने पड़ते थे, लेकिन अब 325 रुपए + जीएसटी देना होंगे।
प्राइड या प्रीमियम बिजनेस डेबिट कार्ड के लिए अब से 425 रुपए + जीएसटी का एनुअल मेंटिनेंस चार्ज देना होगा, पहले ये 350 रुपए + जीएसटी था।

Share this article

Related Articles