Jambhsar Media Digital Desk : दिल्ली-एनसीआर और गुरूग्राम जैसे शहरों में आज हर कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाहता है। लेकिन यहां प्रॉपर्टी के रेट आमआदमी की पहुंच से बाहर हैं। लेकिन अगर एनसीआर के इस शहर में किसी ने प्रॉपर्टी खरीद रखी है तो वह करोड़पति बनने वाला है। दरअसल, गुरुग्राम में रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी की कीमतों में 50 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी हुई है और उम्मीद है कि आगे भी प्रॉपर्टी के रेट में जबरदस्त उछाल देखने को मिल सकता है। आइए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं कौन से इलाके में ज्यादा रेट बढ़े हैं-
दिल्ली एनसीआर का शहर गुरुग्राम वैसे तो अंधाधुंध पैसा और महंगी प्रॉपर्टी के मामले में सबसे आगे है लेकिन कोविड के बाद एक बार फिर यह सबसे ज्यादा डिमांड वाले रियल एस्टेट हब के रूप में उभर रहा है। गुरुग्राम में जिसका भी घर है उसकी मौज हो गई हैं। लाखों के घरों की कीमत करोड़ों में पहुंच गई है और ऐसा सिर्फ कुछ महीनों में ही हुआ है।
हाल ही में रियल एस्टेट सेक्टर (real estate sector) में कीमतों का सर्वे करने वाली मैजिकब्रिक्स ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की है। साल 2023-24 की रिपोर्ट के अनुसार बेहतर रोड, नौकरियों के सेंटर्स, इंटरनेशनल कंपनियों की जॉब्स के कारण गुरुग्राम लोगों का पसंदीदा शहर बन गया है। यहां मौजूद बेहतर सामाजिक सुविधाओं के कारण यह कमर्शियल और रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी (residential property) के लिए भी बेहतर स्थान बन गया है। रिपोर्ट कहती है कि पिछले साल की तुलना में गुरुग्राम की लगभग सभी प्रॉपर्टीज की कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है, वहीं जहां तक टॉप की बात है तो हाउसिंग विकल्पों की भरमार के कारण द्वारका एक्सप्रेसवे के आसपास रेसिडेंशियल प्रॉपर्टी की कीमत (Residential property price) में पिछले साल की तुलना में 25 फीसदी और कोविड से पहले से लेकर अब साल-दर-साल 50 फीसदी की वृद्धि देखी गई है, जो बड़ा अंतर है।
रिपोर्ट कहती है कि गुरुग्राम के बहुप्रतीक्षित द्वारका एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य अब अपनी अंतिम स्टेज में है और इसका निर्माण कार्य पूरा होने के बाद जल्द ही उद्घाटन होना है। दिल्ली से गुरुग्राम तक सहज कनेक्टिविटी प्रदान करने वाला यह एक्सप्रेसवे गुरुग्राम में सबसे अधिक डिमांड वाले रियल एस्टेट हब रूप के रूप में उभर रहा है। उसका कारण है एक्सप्रेसवे के पास घरों की बढ़ती डिमांड। रियल एस्टेट की सैकड़ों परियोजनाएं इसके शुरू होने की इंतजार में हैं। जिससे लाखों घर खरीदारों के अपने घर का सपना पूरा होगा।
वित्त वर्ष 23-24 की दूसरी तिमाही के मैजिकब्रिक्स प्रॉपइंडेक्स पर सिग्नेचर ग्लोबल (इंडिया) लिमिटेड के सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक रवि अग्रवाल का कहना है कि घर खरीदारों को महत्वाकांक्षी जीवन जीने के प्रति गुरुग्राम का झुकाव बढ़ती प्राथमिकताओं का एक प्रमाण है। बुनियादी ढांचे के विकास के लिए शहर की प्रतिबद्धता, विशेष रूप से द्वारका एक्सप्रेसवे, दक्षिणी पेरिफेरल रोड, सोहना एलिवेटेड रोड एन्हांसमेंट और दिल्ली मुंबई इंडूस्ट्रियल कॉरीडोर ने आसपास के क्षेत्र में पूरे रियल एस्टेट मार्केट में महत्वपूर्ण परिवर्तन और सकारात्मकता ला दी है। आधुनिक सुविधाओं के साथ बड़ी यूनिट्स को प्राथमिकता देना गुरुग्राम मार्केट की एक विशिष्ट विशेषता है।
इनका कहना है कि विशेष रूप से विस्तारित मध्यम वर्ग के भीतर, ऊंची आकांक्षाओं ने कामकाजी वर्ग के व्यक्तियों को सक्रिय रूप से प्रतिष्ठित डेवलपर्स से मूल्य वाले घरों की तलाश करने के लिए प्रेरित किया है।








