BreakingA simple royal wedding was held with a shagun of Rs 1. IPS KK Bishnoi and Anshika Verma became life partners and a grand reception was held in Jodhpur.BreakingBhajan singer Chhotu Singh Ravan, troubled by threats, seeks protection from SP – will file FIR on April 1st...BreakingA young man returning from a wedding was attacked with swords, an old rivalry claimed his life in Udaipur.BreakingRavindra Singh Bhati, Chhotu Singh Rawana, Barmer controversy, Shiv MLA, social media controversy, FIR, defamation case, CID-CB investigation, Rajput community, road video controversyBreakingBeware! Account emptied in one click—major case of cyber fraud in Jodhpur...BreakingDespite scoring 93%, her happiness remained unfulfilled – Nikita from Sri Ganganagar passed away before the results were announced.BreakingA simple royal wedding was held with a shagun of Rs 1. IPS KK Bishnoi and Anshika Verma became life partners and a grand reception was held in Jodhpur.BreakingBhajan singer Chhotu Singh Ravan, troubled by threats, seeks protection from SP – will file FIR on April 1st...BreakingA young man returning from a wedding was attacked with swords, an old rivalry claimed his life in Udaipur.BreakingRavindra Singh Bhati, Chhotu Singh Rawana, Barmer controversy, Shiv MLA, social media controversy, FIR, defamation case, CID-CB investigation, Rajput community, road video controversyBreakingBeware! Account emptied in one click—major case of cyber fraud in Jodhpur...BreakingDespite scoring 93%, her happiness remained unfulfilled – Nikita from Sri Ganganagar passed away before the results were announced.

Digital Ration Card Apply Online 2024: डिजिटल राशन कार्ड मात्र 2 मिनट में ऑनलाइन डाउनलोड करे, यहाँ से करे डाउनलोड

Digital Ration Card Apply Online 2024: डिजिटल राशन कार्ड मात्र 2 मिनट में ऑनलाइन डाउनलोड करे, यहाँ स
Digital Ration Card Apply Online 2024: डिजिटल राशन कार्ड मात्र 2 मिनट में ऑनलाइन डाउनलोड करे, यहाँ स

Jambhsar Media Digital Desk: आजकल हमारी ज़रूरत के सभी दस्तावेज डिजिटल होते जा रहे हैं। इसके अनगिनत फ़ायदे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने हाल ही में राशन कार्ड को भी डिजिटल करने का निर्णय लिया हैं। यह डिजिटल राशन कार्ड डाउनलोड करने के लिए खाद्य मंत्रालय द्वारा एक ऑनलाइन पोर्टल जारी किया गया हैं। आज हम आपको इस पोर्टल के मध्यम से ऑनलाइन डिजिटल राशन कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया तथा इसके उपयोग बताने जा रहे हैं।

।डिजिटल राशन कार्ड आपके सामान्य राशन कार्ड की तरह ही है। बस इसे आप अपने मोबाइल में पीडीएफ़ के रूप में संचित रख सकते हैं या इसका एक कार्ड प्रिंट करवा के बनवा सकते हैं। भारत सरकार के NFSA नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के अन्तर्गत राशन कार्ड जारी करवाया जाता हैं। एनएफ़एसए की आधिकारिक वेबसाइट पर ही डिजिटल राशन कार्ड के लिए पोर्टल दिया गया हैं।

आजकल डिजिटल राशन कार्ड के लिए PVC कार्ड का भी प्रयोग किया जाने लगा हैं। यह कार्ड छोटा होता हैं तथा इसे आप अपने पॉकेट या पर्स में भी आसानी से रख सकते हैं। 

डिजिटल राशन कार्ड के फ़ायदे
यह साइज में छोटे कार्ड जैसा होता हैं, जैसे आपका आधार कार्ड या एटीएम कार्ड होता हैं।
इसकी एक सॉफ्ट कॉपी आप अपने मोबाइल में भी सेव रख सकते हैं।
आप इसे राशन कार्ड की जगह काम में ले सकते हैं।
इससे राशन से जुड़ी सरकारी योजना में आवेदन करने में आसानी होगी।

भविष्य में राशन कार्ड से संबंधित सभी कार्यों के लिए डिजिटल राशन कार्ड की ज़रूरत पड़ेगी।
राशन कार्ड डाउनलोड करने के लिए दस्तावेज
एनएफ़एसए के आधिकारिक पोर्टल से डिजिटल राशन कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको ज़्यादा दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होती हैं। इसके लिए आपके पहले से बने हुए राशन कार्ड के नंबर तथा उस राशन कार्ड से लिंक हो रखे मोबाइल नंबर की ज़रूरत होती हैं। इनके द्वारा आप ऑनलाइन ही अपना डिजिटल राशन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

एनएफ़एसए के आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल से डिजिटल राशन कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे आसान प्रक्रिया नीचे बताई जा रही हैं। आपकी सुविधा के लिए हमने डिजिटल राशन डाउनलोड करने के लिए पोर्टल का लिंक नीचे लिस्ट में दे दिया हैं। आप नीचे दिए गए लिंक के ज़रिए डायरेक्ट पोर्टल पर जाये तथा हमारे द्वारा बताई जा रही प्रक्रिया का अनुसरण करें।

ऐसे डाउनलोड करें डिजिटल राशन कार्ड
सबसे पहले नेशनल फ़ूड सिक्योरिटी पोर्टल की Digital Ration Card Official Website को ओपन करें।
इस वेबसाइट के होम पेज पर ऊपर कुछ विकल्प दिए हुए रहेंगे।
यहाँ से Ration Cards के मेनू में जाये।
इसमें Ration Card Details On State Portals के विकल्प का चयन करें। 

अब एक नये पेज पर भारत के सभी राज्यों की लिस्ट खुल जाएगी।
इस लिस्ट में आपके राज्य का चयन करें।
चयन करते ही आप डायरेक्ट आपके राज्य के खाद्य विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर पहुँच जाएँगे।
अब आप फिर से राशन कार्ड के मेनू में जायें।
अब आपको अपने ज़िले, ब्लॉक तथा ग्राम पंचायत का चुनाव करना होगा।

इसके बाद आपके गाँव या क़स्बे के सभी राशन कार्ड धारकों की लिस्ट खुल जाएगी।
इस लिस्ट में अपना नाम खोजें तथा उसका चयन करें।
अब वेबसाइट पेज पर राशन कार्ड की संपूर्ण जानकारी खुल जाएगी।
यहाँ सबसे ऊपर राशन कार्ड की डिटेल्स दी हुई रहेगी जिसे आप प्रिंट भी करवा सकते हैं।
इसके नीचे आपके राशन कार्ड द्वारा ली गई खाद्य सामग्री से संबंधित सारी जानकारी दी जाएगी।

इसी पेज पर आपको डिजिटल राशन कार्ड डाउनलोड करने का विकल्प भी मिलेगा जिसके ज़रिए आप अपना कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
राशन कार्ड डाउनलोड करने से संबंधित कुछ अति महत्वपूर्ण जानकारी नीचे बताई जा रही हैं।

अति महत्वपूर्ण जानकारी
ऑनलाइन डिजिटल राशन कार्ड डाउनलोड करते समय आपको कुछ परेशानी हो सकती हैं जिसके निम्नलिखित कुछ कारण हो सकते हैं-

फ़िलहाल कुछ राज्यों में ही डिजिटल राशन कार्ड की सुविधा उपलब्ध करवाई गई हैं। इसलिए पहले यह सुनिश्चित कर ले कि आपके राज्य ने यह सुविधा प्रारंभ की भी है या नहीं।
एनएफ़एसए की आधिकारिक वेबसाइट द्वारा हमें सभी राज्यों के खाद्य विभागों के आधिकारिक पोर्टल का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवाया जाता हैं।
लेकिन कुछ राज्यों द्वारा राशन कार्ड से संबंधित कार्यों के लिए दूसरे पोर्टल हो सकते हैं, इसलिए पोर्टल डायरेक्ट ना खुलने की स्थिति में आप अपने राज्य के खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
अंत में, हो सकता हैं किसी आकस्मिक कारण से खाद्य विभाग की वेबसाइट काम ना कर रही हो, ऐसी स्थिति में आप कुछ समय बाद फिर से कोशिश करके देखें।

Share this article

Related Articles