BreakingA simple royal wedding was held with a shagun of Rs 1. IPS KK Bishnoi and Anshika Verma became life partners and a grand reception was held in Jodhpur.BreakingBhajan singer Chhotu Singh Ravan, troubled by threats, seeks protection from SP – will file FIR on April 1st...BreakingA young man returning from a wedding was attacked with swords, an old rivalry claimed his life in Udaipur.BreakingRavindra Singh Bhati, Chhotu Singh Rawana, Barmer controversy, Shiv MLA, social media controversy, FIR, defamation case, CID-CB investigation, Rajput community, road video controversyBreakingBeware! Account emptied in one click—major case of cyber fraud in Jodhpur...BreakingDespite scoring 93%, her happiness remained unfulfilled – Nikita from Sri Ganganagar passed away before the results were announced.BreakingA simple royal wedding was held with a shagun of Rs 1. IPS KK Bishnoi and Anshika Verma became life partners and a grand reception was held in Jodhpur.BreakingBhajan singer Chhotu Singh Ravan, troubled by threats, seeks protection from SP – will file FIR on April 1st...BreakingA young man returning from a wedding was attacked with swords, an old rivalry claimed his life in Udaipur.BreakingRavindra Singh Bhati, Chhotu Singh Rawana, Barmer controversy, Shiv MLA, social media controversy, FIR, defamation case, CID-CB investigation, Rajput community, road video controversyBreakingBeware! Account emptied in one click—major case of cyber fraud in Jodhpur...BreakingDespite scoring 93%, her happiness remained unfulfilled – Nikita from Sri Ganganagar passed away before the results were announced.
News·Rameshwari Bishnoi·

Elvish Yadav: मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विजेता एल्विश यादव का परिचय क्या हैं, जाने पूरी डिटेल्स

Elvish Yadav: मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विजेता एल्विश यादव का परिचय क्या हैं, जाने पूरी डिटेल्
Elvish Yadav: मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विजेता एल्विश यादव का परिचय क्या हैं, जाने पूरी डिटेल्

Jambhsar Media Digital Desk: एल्विश यादव जबसे बिग बॉस ओटीटी जीते है, तबसे वो अक्सर विवादों में घिरे हुए नजर आते हैं, आज हम आपको एल्विश यादव के अबतक के सफर के बारे में बताने जा रहे हैं.

एल्विश यादव एक भारतीय यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। लेकिन उन्होंने जबसे बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 जीता हैं। तबसे वो और भी ज्यादा फेमस हो गए हैं। एल्विश यादव ने इंस्टाग्राम पर हालहि में लाइव आकर बिग बॉस 16 विनर एमसी स्टैन (MC Stan) का लाइव रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आज हम एल्विश यादव के जीवन के बारे में जानेंगे कैसे एक साधारण सा लड़का आज लाखो दिलों की धड़कन बन गया है।

एल्विश यादव जीवन परिचय –

वास्तविक नाम- एल्विश यादवउपनाम – एल्विस
जन्म- 14 सितंबर 1997
जन्म स्थान- गुड़गांव, हरियाणा, भारत
राशि- मेष
धर्म- हिन्दू

जाति- यादव
नागरिकता- भारतीय
पिता का नाम- राम अवतार सिंह यादव
माता का नाम – सुषमा यादव
बहन का नाम- कोमल यादव
ऊंचाई- 5 फुट 11 इंच
शिक्षा- बीकॉम (हंस राज कॉलेज)

वैवाहिक स्थिति- अविवाहित
नेटवर्थ- 40 करोड़ रुपये

एल्विश यादव जन्म स्थान
एल्विश यादव का जन्म 14 सितंबर 1997 को गुडगांव हरियाणा में हुआ था। इनका निक नेम एल्विश है। एल्विश यादव का वास्तविक नाम सिद्धार्थ यादव है।

एल्विश यादव फैमिली
एल्विश यादव का जन्म एक हिंदू यादव परिवार में हुआ है। उनके पिता का नाम राम अवतार सिंह यादव है। जोकि एक कॉलेज में व्याख्याता है। एल्विश यादव की माँ का नाम सुषमा यादव हैं, ये एक हाऊस व्हाइफ है। एल्विश यादव की बड़ी बहन कोमल यादव हैं जो शादीशुदा हैं।

एल्विश यादव एजूकेशन

बचपन से ही एल्विश यादव पढ़ने में अच्छे थे। एल्विश यादव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा एमिटी इंटरनेशनल स्कूल गुड़गांव से की है। एल्विश यादव ने 12वीं में 94 प्रतिशत मार्क्स प्राप्त किए है। फिर इसके बाद उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई दिल्ली के हंस राज कॉलेज से की है। एल्विश यादव ने बीकॉम किया हुआ है।

एल्विश यादव गर्लफ्रेंड
बिग बॉस ओटीटी में कई बार एल्विश यादव का नाम मनीषा रानी के साझ जोड़ा जा रहा था क्योकि इन दोनो की जोड़ी दर्शको को पसंद थी। खबरो कि माने तो एल्विश यादव की गर्लफ्रेंड यूट्यूब चैनल पर उनके साथ काम करने वाली कीर्ति मेहरा हैं। लेकिन एल्विश ने इसके बारे में कोई पुष्टि नहीं की है। इसके अलावा एल्विश यादव के ब्रेकअप की भी खबरे सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। अब इसमें कितनी सच्चाई हैं, वो एल्विश ही बता सकते है।

एल्विश यादव करियर
बचपन से एल्विश यादव ने बड़े होकर सरकारी नौकरी का सपना देखा था लेकिन कॉलेज में आकर उनका रूख इंटरनेट व सोशल मीडिया की तरफ आ गया। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने वीडियोज बनाना शुरू कर दिया। इन्होंने कई प्रैंक वीडियो इंस्टाग्राम व फेसबुक पर साझा किया। लेकिन उनको प्रसिद्धी यूट्यूब से मिली।

2017 में चैंपियंस ट्रॉफी के समय इन्होंने इंडिया वर्सेस पाकिस्तान पर वीडियो बनाया, जो कि देसी भाषा में बनाई गई थी। यह वीडियो उस समय काफी ज्यादा वायरल हुई और इस तरह से इनको पॉपुलर्टी मिलती गई।

एल्विश ने कई सारी वीडियोज बनाई है। जिसमें इसके सबसे ज्यादा पॉपुलर वीडियो सारे स्कूल लाइफ (School लाइफ) वाले वीडियो है। आज इनका यूट्यूब पर 10 मिलियन से भी अधिक सब्सक्राइबर है। एल्विस यादव के साथी अवनीत सिंह, कीर्ति, हनी शर्मा, और हाफ इंजीनियर है। जोकि इनकी हर एक वीडियोज में मिल जाएंगे । एल्विश यादव का यूट्यूब पर दो चैनल है।

1- एलविश यादव

2- एलविश यादव ब्लॉग

एल्विश यादव नेटवर्थ

एल्विश यादव की कमाई का मुख्य जरिया यूट्यूब हैं। इसके अलावा गूगल ऐडसेंस, स्पांसरशिप, ब्रांड प्रमोशन और अन्य स्रोतों से पैसा कमाते हैं। Systumm_Clothing करके एल्विश का एक क्लोदिंग ब्रांड भी हैं। एल्विश यादव की मासिक आय 10-15 लाख रुपये और उनकी वार्षिक आय लगभग 1 करोड़ से 2 करोड़ रुपये है। उनकी वर्तमान कुल संपत्ति यानी की नेट वर्थ लगभग 40 करोड़ रुपये है। इसके अलावा एल्विश यादव ने गुड़गांव के वजीराबाद में एक आलीशान घर खरीदा है, जिसकी कीमत करीब 12 से 14 करोड़ रुपये बताई जाती है।

एल्विश यादव कार कलेक्शन
एल्विश यादव के कई लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन है जिस में बॉक्स्टार कार, टोयोटा फॉर्च्यूनर और हुंडई वर्ना जैसी कारें शामिल है।

एल्विश यादव अवार्ड
एल्विश यादव ने अपने कंटेंट की वजह से कई पुरस्कार जीते हैं, जिसमें 2021 में सर्वश्रेष्ठ भारतीय निर्माता के लिए शॉर्टी अवार्ड भी शामिल है। उन्हें 2022 में भारत में फोर्ब्स 30 अंडर 30 में से एक भी नामित किया गया था। इसके अलावा उन्होंने Bigg Boss OTT Session 2 जीता है।

एल्विश यादव विवाद
बता दे कि मार्च 2023 में, एल्विश यादव का एक वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था, जिसमें दो व्यक्तियों को G20 बैठक के लिए फूलों के बर्तन चुराते हुए दिखाया गया था। एल्विश यादव ने इन दावों का खंडन किया और ऐसे आरोप फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का इरादा व्यक्त किया।

इसके बारे में तब पता चला जब सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने एल्विश यादव के एक कार्यक्रम में मिलती-जुलती नंबर प्लेट वाली एक गाड़ी देखी। जिसके बाद एल्विश यादव ने स्पष्ट किया कि फूल चोरी के मामले में गिरफ्तार व्यक्ति मनमोहन यादव उनके परिवार का सदस्य नहीं है।

3 नवंबर को, नोएडा पुलिस ने रेव पार्टियों में सांप के जहर के कथित प्रयोग के लिए एल्विश यादव पर मामला दर्ज किया गया। जिसमें पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। कथित तौर पर ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विजेता एल्विश यादव द्वारा आयोजित पार्टी में नोएडा के एक बैंक्वेट हॉल में प्रतिबंधित सांप के जहर का प्रयोग किया गया था। इसके अलावा हालहि में एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने का एल्विश यादव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

एल्विश यादव जीवन से जुड़े कुछ रोचक तथ्य-
एल्विश यादव फिटनेस प्रेमी है। दिन की शुरुआत वो योग करके करते है।
एल्विस यादव को गौ माता से गहरा प्रेम और लगाव है।
एल्विश यादव मोदी जी और योगी जी से बहुत अधिक प्रेरित है।
एल्विश यादव पहले ऐसे बिग बॉस विनर है,जो वाइल्ड कार्ड एंट्री है।

Share this article

Related Articles