Jambhsar Media, New Delhi : अगर आप ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स हैं और आप अपने ईपीएफओ में दी जाने वाली जानकारी को अपडेट करना चाहते हैं तो ये काम जल्द से जल्द कर लें। क्यों की गलत जानकारी से आपका पीएफ का पैसा फंस सकता है।
EPFO ने सदस्यों और नियोक्ताओं के यूएएन प्रोफाइल में गलतियों को सुधारने के लिए ज्वाइंट डिक्लेरेशन के लिए दस्तावेज लिस्ट में बदलाव किया है। अपने यूएएन प्रोफाइल में अपडेट करने के लिए दस्तावेज देने होंगे।
11 मार्च 2024 को EPFO के एसओपी रिवाइज नोटिफिकेशन के मुताबिक आवेदक अब आवेदन करते समय सदस्य का पिता, माता का नाम वाला आधार कार्ड, पैन कार्ड, पिता और माता के नाम वाली 10वीं या 12 वीं मार्कशीट और ड्राइविंग लाइसेंस जमा कर सकता है।
इसमें सदस्या का नाम, जन्म तारीख, पिता और माता का नाम, वैवाहिक स्थिति, आधार नंबर, पिता, माता का नाम, रिश्ते में सुधार करने के लिए देने होंगे ये दस्तावेज, पिता-माता पिता का पासपोर्ट, राशन कार्ड, पीडीएस का कार्ड, केंद्र राज्य सरकार के द्वारा जारी फोटो समेत कार्ड, पेंशन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, नगर निगम और दूसरी अधिसूचित के द्वारा जारी किया गया स्थानीय सरकारी निकाय जैसे तालुक, तहसील आदि।
सरकार का जारी विवाह प्रमाण पत्र, केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र, राज्य सरकार जैसे भामाशाह, जनआधार, मनरेगा, आर्मी कैंटिन कार्ड आदि की जरुरत होती है।
जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रार का जारी जन्म प्रमाण पत्र, किसी मान्यता प्राप्त सरकारी बोर्ड या विश्वविद्यालय का जारी मार्कशीट, स्कूल छोडने का प्रमाण पत्र, स्कूल का ट्रांसफर का प्रमाण पत्र, एसएससी, नाम और जन्मतिथि वाला प्रमाण पत्र है। केंद्र और राज्य सरकार के सेवा रिकॉर्ड पर आधारित प्रमाण पत्र, जन्मतिथि के प्रमाण के अभाव में मेडिकल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट, आईटी विभाग का पैन, केद्रीय पेंशन पेमेंट का आदेश, सरकार का जारी किया गया निवास प्रमाण पत्र लगते हैं।
आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज, मृत्यू प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, केंद्रा और राज्य सरकार का जारी सेवा फोटो पहचान पत्र, स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र, स्कूल स्थानांतरण प्रमाण पत्र, विश्वविद्यालय का जारी प्रमाण पत्र, जिसमें नाम औऱ शामिल हो।
बैंक के पास बुक जिसमें नाम और फोटो क्रॉस हो।
वैवाहिक स्थिति में सुधार करने के लिए चाहिए दस्तावेज
सरकार का जारी किया गया विवाह प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, तलाक का फरमान, पासपोर्ट आदि की जरुरत होती है।








