BreakingA simple royal wedding was held with a shagun of Rs 1. IPS KK Bishnoi and Anshika Verma became life partners and a grand reception was held in Jodhpur.BreakingBhajan singer Chhotu Singh Ravan, troubled by threats, seeks protection from SP – will file FIR on April 1st...BreakingA young man returning from a wedding was attacked with swords, an old rivalry claimed his life in Udaipur.BreakingRavindra Singh Bhati, Chhotu Singh Rawana, Barmer controversy, Shiv MLA, social media controversy, FIR, defamation case, CID-CB investigation, Rajput community, road video controversyBreakingBeware! Account emptied in one click—major case of cyber fraud in Jodhpur...BreakingDespite scoring 93%, her happiness remained unfulfilled – Nikita from Sri Ganganagar passed away before the results were announced.BreakingA simple royal wedding was held with a shagun of Rs 1. IPS KK Bishnoi and Anshika Verma became life partners and a grand reception was held in Jodhpur.BreakingBhajan singer Chhotu Singh Ravan, troubled by threats, seeks protection from SP – will file FIR on April 1st...BreakingA young man returning from a wedding was attacked with swords, an old rivalry claimed his life in Udaipur.BreakingRavindra Singh Bhati, Chhotu Singh Rawana, Barmer controversy, Shiv MLA, social media controversy, FIR, defamation case, CID-CB investigation, Rajput community, road video controversyBreakingBeware! Account emptied in one click—major case of cyber fraud in Jodhpur...BreakingDespite scoring 93%, her happiness remained unfulfilled – Nikita from Sri Ganganagar passed away before the results were announced.
News·Rameshwari Bishnoi·

Holi Special Train : होली पर घर जाने वालों के लिए ख़ुशखबरी..! तीन स्पेशल ट्रेनों का किया ऐलान

Holi Special Train : होली पर घर जाने वालों के लिए ख़ुशखबरी..! तीन स्पेशल ट्रेनों का किया ऐलान
Holi Special Train : होली पर घर जाने वालों के लिए ख़ुशखबरी..! तीन स्पेशल ट्रेनों का किया ऐलान

Jambhsar Media Desk, New Delhi :  होली के पर्व को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। इंडियन रेलवे ने मार्च महीने में कई स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।

इसी महीने में कुछ दिन बाद होली का त्योहार आने वाला है। ऐसे में अपने घरों से हजारों किलोमीटर दूर रहकर नौकरी करने वाले लाखों लोग अपने घर जाना चाहते हैं। लेकिन कभी ट्रेनों ने भारी भीड़ तो, कभी टिकट ही नहीं कंफर्म नहीं होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

जिसके मद्देनजर भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल, इंडियन रेलवे ने होली से 15 दिन पहले कई स्पोशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। रेलवे ने महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली से बनकर बनकर विभिन्न रूट्स पर चलने वाली कई स्पेशल ट्रेनों को चलाने की घोषणा की है।

बांद्रा टर्मिनस से लक्ष्मीबाई JHS स्टेशन के लिए स्पेशल ट्रेन

भारतीय रेलवे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर जानकारी इसकी जानकारी दी है। भारतीय रेलवे ने महाराष्ट्र के बांद्रा टर्मिनस रेलवे स्टेशन से वी लक्ष्मीबाई JHS सुपरफास्ट एक्सप्रेस 09 मार्च 2024 से 30 मार्च 2024 तक सप्ताह में एक बार चलेगी। यह सुपरफास्ट ट्रेन कुल 4 बार रवाना होगी।

ट्रेन नंबर 02200 शनिवार को सुबह 5.10 बजे बांद्रा टर्मिनस से बनकर चलेगी। जबकि अगले दिन यानी रविवार को वी. लक्ष्मीबाई JHS स्टेशन पर सुबह पांच बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन बोरेवली, वापी सूरत, भरूच जंक्शन, वडोदरा जंक्शन, गोधरा जंक्शन, दाहोद, रतलाम जंक्शन, नागदा जंक्शन, उज्जैन जंक्शन, मक्सी, भैयवारा राजगढ़, रुठियाई, समेत कई स्टेशनों पर रूकेगी।

इन रूट्स पर भी रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन

वहीं, उधना जंक्शन से चलकर मंगलुरु जंक्शन को जाने वाली स्पेशल ट्रेन (09057) बुधवार 20 मार्च 2024 और रविवार 24 मार्च 2024 को रवाना होगी। यह ट्रेन रात 8 बजे उधाना जंक्शन से बनकर चलेगी। जबकि अगले दिन सात बजे मंगलुरु जंक्शन पर पहुंचने का समय है। सूरत से करमाली स्पेशल ट्रेन (09193) 21 मार्च 2024 और 28 मार्च 2024 को सूरत रेलवे स्टेशन से बनकर शाम 07.50 बजे चलेगी और ये करमाली में रात 12 बजे पहुंचेगी।

Share this article

Related Articles