Jambhsar Media Desk, New Delhi : होंडा कार्स इंडिया ने एसयूवी बाजार में एलिवेट (Honda Elevate) नाम से अपनी नई एसयूवी को लॉन्च किया था। यह एसयूवी काफी कम समय में ही बाजार में काफी लोकप्रिय हो गई। वहीं अब खबर आ रही है कि इसे कैंटीन स्टोर डिपार्टमेंट (CSD) पर भी उपलब्ध करा दिया गया है।
कंपनी की तरफ से बताया गया है कि भारतीय सेना के जवान और उनके परिवार के सदस्य देशभर के कैंटीन स्टोर डिपार्टमेंट (CSD) से नई होंडा एलिवेट (Honda Elevate) को अब खरीद पाएंगे। अब आपको कैंटीन में एलिवेट के साथ ही होंडा सिटी (Honda City) और होंडा अमेज (Honda Amaze) भी मिल जाएगी।
कुणाल बहल होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट (मार्केटिंग एंड सेल्स) हैं। उनका इस बारे में कहना है कि जवानों के लिए होंडा एलिवेट को उपलब्ध कराना उनके लिए सौभाग्य की बात है। इससे कंपनी की
देश की सेवा करने वालों को हाई क्वालिटी वाले होंडा प्रोडक्ट उपलब्ध करवाकर उनका सपोर्ट करने की कमिटमेंट मजबूत होती है।
होंडा एलिवेट (Honda Elevate) एसयूवी 1.5-लीटर 4-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ आती है। जिसकी क्षमता 121PS अधिकतम पावर और 145Nm पीक टॉर्क बनाने की है। बेहतर ड्राइविंग अनुभव के लिए इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प ऑफर किया गया है।
इस एसयूवी के डायमेंशन की बात करें तो यह 4312mm लंबा, 1790mm चौड़ा और 1650mm ऊँचा है। किसी भी तरह की सड़क पर आसानी से ड्राइव करने के लिए इसमें 220mm का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है। वहीं इसमें 2650mm का व्हीलबेस आपको मिलता है।
कंपनी अपनी इस एसयूवी में 8-स्पीकर साउंड सिस्टम,10.25 इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, क्रोम डोर हैंडल, ऑटो-डिमिंग IRVM और लेदरेट अपहोल्स्ट्री जैसे फीचर्स उपलब्ध कराती है। इसमें कंपनी ने ADAS भी दिया है।








