BreakingA simple royal wedding was held with a shagun of Rs 1. IPS KK Bishnoi and Anshika Verma became life partners and a grand reception was held in Jodhpur.BreakingBhajan singer Chhotu Singh Ravan, troubled by threats, seeks protection from SP – will file FIR on April 1st...BreakingA young man returning from a wedding was attacked with swords, an old rivalry claimed his life in Udaipur.BreakingRavindra Singh Bhati, Chhotu Singh Rawana, Barmer controversy, Shiv MLA, social media controversy, FIR, defamation case, CID-CB investigation, Rajput community, road video controversyBreakingBeware! Account emptied in one click—major case of cyber fraud in Jodhpur...BreakingDespite scoring 93%, her happiness remained unfulfilled – Nikita from Sri Ganganagar passed away before the results were announced.BreakingA simple royal wedding was held with a shagun of Rs 1. IPS KK Bishnoi and Anshika Verma became life partners and a grand reception was held in Jodhpur.BreakingBhajan singer Chhotu Singh Ravan, troubled by threats, seeks protection from SP – will file FIR on April 1st...BreakingA young man returning from a wedding was attacked with swords, an old rivalry claimed his life in Udaipur.BreakingRavindra Singh Bhati, Chhotu Singh Rawana, Barmer controversy, Shiv MLA, social media controversy, FIR, defamation case, CID-CB investigation, Rajput community, road video controversyBreakingBeware! Account emptied in one click—major case of cyber fraud in Jodhpur...BreakingDespite scoring 93%, her happiness remained unfulfilled – Nikita from Sri Ganganagar passed away before the results were announced.
News·Rameshwari Bishnoi·

पोस्ट ऑफिस की इस धांसू स्कीम से पति-पत्नी को मिलेंगे हर महीने 9,250 रुपये

पोस्ट ऑफिस की इस धांसू स्कीम से पति-पत्नी को मिलेंगे हर महीने 9,250 रुपये
पोस्ट ऑफिस की इस धांसू स्कीम से पति-पत्नी को मिलेंगे हर महीने 9,250 रुपये

Jambhsar Media Digital Desk : आज हम आपको अपनी इस खबर में पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी स्कीम के बारे में बताने जा रहे है। जिसमे पति-पत्नी निवेश कर हर महीने 9,250 रुपये पा सकते है। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से जुड़ी पूरी डिटेल जानने के लिए खबर को पूरा पढ़ ले। 

पोस्‍ट ऑफिस की मासिक आय योजना (Post Office Monthly Income Scheme) एक ऐसी स्‍कीम है जिसके जरिए आप हर महीने आमदनी कर सकते हैं. सरकारी गारंटी वाली इस डिपॉजिट स्‍कीम में सिंगल और जॉइंट अकाउंट की सुविधा मिलती है. सिंगल अकाउंट में अधिकतम 9 लाख रुपए और जॉइंट अकाउंट में अधिकतम 15 लाख रुपए तक जमा किए जा सकते हैं..

ये पैसा अधिकतम 5 साल के लिए जमा किया जाता है. इस अमाउंट पर मिलने वाले ब्‍याज से आपकी कमाई होती है और आपकी डिपॉजिट की गई रकम एकदम सुरक्षित रहती है. जॉइंट अकाउंट के जरिए इस स्‍कीम से 9,250 रुपए तक की कमाई की जा सकती है. ये स्‍कीम रिटायर्ड लोगों के लिए काफी अच्‍छी मानी जाती है. अगर पति-पत्‍नी मिलकर इसमें निवेश करें तो अपने लिए मंथली इनकम का इंतजाम कर सकते हैं. 

POMIS में मौजूदा समय में 7.4% के हिसाब से ब्‍याज मिल रहा है. अगर आप इसमें जॉइंट अकाउंट में 15 लाख रुपए डिपॉजिट करते हैं तो आपको 7.4 फीसदी ब्‍याज के हिसाब से एक साल में 1,11,000 रुपए की गारंटीड कमाई होगी और 5 सालों में आप ब्‍याज से 1,11,000 x 5 = 5,55,000 रुपए कमा लेंगे. ब्‍याज से होने वाली सालाना कमाई 1,11,000 को अगर 12 हिस्‍सों में बांटें तो 9,250 आएगा. यानी हर महीने आपको 9,250 रुपए की इनकम होगी.

अगर आप पोस्‍ट ऑफिस मासिक आय योजना में सिंगल अकाउंट ओपन कराते हैं और इसमें 9 लाख रुपए डिपॉजिट करते हैं तो एक साल में 66,600 रुपए ब्‍याज के तौर पर ले सकते हैं और पांच सालों में ब्‍याज से ही 66,600 x 5 = 3,33,000 रुपए की कमाई कर सकते हैं. इस तरह 66,600 x 12 = 5,550 रुपए महीने आप सिर्फ ब्‍याज से कमा सकते हैं.

Post office Monthly income scheme में कोई भी देश का नागरिक अकाउंट खोल सकता है. बच्चे के नाम से भी अकाउंट खोल सकते हैं. बच्चा 10 साल से कम उम्र का है तो उसके नाम पर उसके माता-पिता या कानूनी अभिभावक अकाउंट खोल सकते हैं. बच्चे की उम्र 10 साल होने पर वह खुद भी अकाउंट के संचालन का अधिकार पा सकता है. बता दें, MIS अकाउंट के लिए आपके पास पोस्‍ट ऑफिस यानी डाकघर में सेविंग्‍स अकाउंट होना चाहिए. आईडी प्रूफ के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड देना अनिवार्य है.

Post Office MIS में अगर 5 साल से पहले पैसा निकालने की जरूरत हो तो ये सुविधा आपको एक साल के बाद मिल जाती है, उससे पहले निवेशित रकम को नहीं निकाला जा सकता. लेकिन इसके लिए आपको पेनल्‍टी देनी होती है. अगर आप एक साल से तीन साल के बीच में पैसा निकालते हैं, तो डिपॉजिट अमाउंट का 2% काटकर वापस किया जाएगा. वहीं अगर अकाउंट तीन साल से पुराना है लेकिन आप 5 साल से पहले पैसा निकालना चाहते हैं तो आपको जमा रकम में से 1% काटकर डिपॉजिट अमाउंट को वापस कर दिया जाता है. वहीं 5 साल पूरे होने पर आपको पूरी रकम वापस मिल जाती है.

अगर आप इस स्‍कीम को 5 साल बाद भी जारी रखना चाहते हैं, तो इसमें एक्‍सटेंशन की सुविधा आपको नहीं मिलेगी. 5 साल बाद आप अपनी डिपॉजिट की गई रकम को वापस ले सकते हैं. निकासी के बाद आप एक नया अकाउंट ओपन करवाकर इस स्‍कीम का फायदा आगे भी उठा सकते हैं. 


Share this article

Related Articles