BreakingA simple royal wedding was held with a shagun of Rs 1. IPS KK Bishnoi and Anshika Verma became life partners and a grand reception was held in Jodhpur.BreakingBhajan singer Chhotu Singh Ravan, troubled by threats, seeks protection from SP – will file FIR on April 1st...BreakingA young man returning from a wedding was attacked with swords, an old rivalry claimed his life in Udaipur.BreakingRavindra Singh Bhati, Chhotu Singh Rawana, Barmer controversy, Shiv MLA, social media controversy, FIR, defamation case, CID-CB investigation, Rajput community, road video controversyBreakingBeware! Account emptied in one click—major case of cyber fraud in Jodhpur...BreakingDespite scoring 93%, her happiness remained unfulfilled – Nikita from Sri Ganganagar passed away before the results were announced.BreakingA simple royal wedding was held with a shagun of Rs 1. IPS KK Bishnoi and Anshika Verma became life partners and a grand reception was held in Jodhpur.BreakingBhajan singer Chhotu Singh Ravan, troubled by threats, seeks protection from SP – will file FIR on April 1st...BreakingA young man returning from a wedding was attacked with swords, an old rivalry claimed his life in Udaipur.BreakingRavindra Singh Bhati, Chhotu Singh Rawana, Barmer controversy, Shiv MLA, social media controversy, FIR, defamation case, CID-CB investigation, Rajput community, road video controversyBreakingBeware! Account emptied in one click—major case of cyber fraud in Jodhpur...BreakingDespite scoring 93%, her happiness remained unfulfilled – Nikita from Sri Ganganagar passed away before the results were announced.
News·Rameshwari Bishnoi·

IMD Rajasthan Weather Update: कोहरे के आगोश में राजस्थान, आज और कल होगी बरसात- मौसम विभाग

IMD Rajasthan Weather Update: कोहरे के आगोश में राजस्थान, आज और कल होगी बरसात- मौसम विभाग
IMD Rajasthan Weather Update: कोहरे के आगोश में राजस्थान, आज और कल होगी बरसात- मौसम विभाग

Rajasthan Barish Alert: राजस्थान में शुक्रवार 10 जनवरी को एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस ने पुरे प्रदेश को कोहरे की आगोश में ले लिया है. इसका असर शनिवार सुबह से लगातार जारी है. मौसम विभाग केंद्र जयपुर ने 13 जनवरी तक इस वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव रहने का अनुमान जताया है. जिस तरह का मौसम शुक्रवार को था वैसा ही वैसा मौसम ही रविवार और सोमवार तक बरक़रार रहेगा. राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में आज भी कोहरा छाया हुआ है. राजधानी जयपुर में शनिवार अलसुबह से शाम तक बूंदाबांदी का दौर जारी रहा.

आज 15 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, 5 जिलों में शीतलहर का अनुमान

राजस्थान में सर्दी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है. मौसम केंद्र जयपुर (IMD Jaipur) ने रविवार, 12 जनवरी को प्रदेश के 15 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, गंगानगर और नागौर शामिल हैं. साथ ही, 5 जिलों में शीतलहर का अलर्ट भी जारी हुआ है, यानी दिनभर ठंडी हवाएं चलेंगी. इनमें अलवर, झुंझुनूं, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर शामिल हैं.

मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि 15 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. इसकी वजह से जयपुर, कोटा और उदयपुर संभाग के कई इलाकों में घना कोहरा छा सकता है और कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है.

प्रदेश के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान

क्रमांकशहर का नामन्यूनतम तापमान (°C)
1माउंट आबू3.4
2फतेहपुर6.8
3वनस्थली6.9
4पिलानी7.0
5अलवर8.0
6जयपुर8.4
7चूरू8.4
8गंगानगर8.6
9अंता बारां8.8
10संगरिया8.9
11चित्तौड़गढ़9.6
12दौसा9.8
13लूणकरणसर9.9
14धौलपुर10.0
15करौली10.2
16भीलवाड़ा10.4
17सिरोही10.6
18सीकर11.0
19डूंगरपुर11.0
20जैसलमेर11.1
21अजमेर11.2
22डबोक11.4
23बीकानेर11.6
24नागौर11.8
25जालोर11.8
26प्रतापगढ़12.4
27फलोदी12.6
28बाड़मेर13.4
29जोधपुर13.6
यह तालिका राजस्थान के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान दिखाती है, जिसमें माउंट आबू सबसे ठंडा है और जोधपुर सबसे गर्म।

कई शहरों में बारिश और ओले गिरे- Rajasthan Weather News

शनिवार को राजधानी जयपुर और नागौर में दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही. बीकानेर, अजमेर, जोधपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कई शहरों में भी बूंदाबांदी हुई. जोधपुर, नागौर और फलोदी में ओले गिरने की भी खबरें आईं. ठंड का असर इतना बढ़ गया कि शनिवार को अधिकतम तापमान में 11 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई.

आज, रविवार को भी तापमान में और गिरावट आने की संभावना है. उत्तरी राजस्थान के हनुमानगढ़ और गंगानगर शनिवार को सबसे ठंडे शहर रहे, जहां का अधिकतम तापमान क्रमशः 10.4 और 10.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

Share this article

Related Articles