BreakingA simple royal wedding was held with a shagun of Rs 1. IPS KK Bishnoi and Anshika Verma became life partners and a grand reception was held in Jodhpur.BreakingBhajan singer Chhotu Singh Ravan, troubled by threats, seeks protection from SP – will file FIR on April 1st...BreakingA young man returning from a wedding was attacked with swords, an old rivalry claimed his life in Udaipur.BreakingRavindra Singh Bhati, Chhotu Singh Rawana, Barmer controversy, Shiv MLA, social media controversy, FIR, defamation case, CID-CB investigation, Rajput community, road video controversyBreakingBeware! Account emptied in one click—major case of cyber fraud in Jodhpur...BreakingDespite scoring 93%, her happiness remained unfulfilled – Nikita from Sri Ganganagar passed away before the results were announced.BreakingA simple royal wedding was held with a shagun of Rs 1. IPS KK Bishnoi and Anshika Verma became life partners and a grand reception was held in Jodhpur.BreakingBhajan singer Chhotu Singh Ravan, troubled by threats, seeks protection from SP – will file FIR on April 1st...BreakingA young man returning from a wedding was attacked with swords, an old rivalry claimed his life in Udaipur.BreakingRavindra Singh Bhati, Chhotu Singh Rawana, Barmer controversy, Shiv MLA, social media controversy, FIR, defamation case, CID-CB investigation, Rajput community, road video controversyBreakingBeware! Account emptied in one click—major case of cyber fraud in Jodhpur...BreakingDespite scoring 93%, her happiness remained unfulfilled – Nikita from Sri Ganganagar passed away before the results were announced.
News·Rameshwari Bishnoi·

Indian Railways: इन रूटों पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड, अब 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी रेल

Indian Railways: इन रूटों पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड, अब 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी रे
Indian Railways: इन रूटों पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड, अब 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी रे

Jambhsar Media News Digital Desk नई दिल्‍ली: ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. उत्तर पश्चिम रेलवे में ट्रेनों की स्पीड अब 130 किमी प्रति घंटा होगी. रेवाडी-अलवर-जयपुर-अजमेर-पालनपुर-अहमदाबाद रेलवे लाइन पर ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने की इजाजत दे दी गई है. उत्तर पश्चिम रेलवे नवंबर में करीब 100 ट्रेनों की स्पीड बढ़ाएगा। ट्रेन की गति बढ़ने से यात्रा का समय बचेगा और यात्री कम समय में अपनी यात्रा पूरी कर सकेंगे.

उत्तर पश्चिम रेलवे 452 ट्रेनों का संचालन करता है। ट्रेनों की अधिकतम गति 110 किमी प्रति घंटा है। वंदे भारत एक्सप्रेस, डबल डेकर सुपरफास्ट, शताब्दी एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस समेत सभी ट्रेनें 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हैं लेकिन कुछ ही दिनों में ट्रेनों की स्पीड बढ़ने वाली है। उत्तर पश्चिम रेलवे को रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-अजमेर-पालनपुर-अहमदाबाद खंड पर 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें चलाने की अनुमति दी गई है।

पिछले कुछ दिनों से 350 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर ट्रेनों का ट्रायल किया जा रहा था। ट्रायल सफल होने के बाद रेलवे सीआरएस ने इसकी अनुमति दे दी है. ट्रायल के दौरान ट्रैक क्षमता को अपग्रेड करने, पुलों की सफाई, विद्युतीकरण और सिग्नल योजना पर काम किया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने कहा कि रेवाड़ी से अहमदाबाद तक 350 किलोमीटर की दूरी पर ट्रेनों को 130 किमी प्रति घंटे की गति से संचालित करने की अनुमति दी गई है। ट्रेनों की स्पीड बढ़ने से समय की बचत होगी. यात्री कम समय में एक जगह से दूसरी जगह जा सकेंगे. काफी समय से ट्रेनों को रफ्तार देने की प्रक्रिया चल रही थी. फिलहाल रेलवे के सिर्फ एक सेक्शन पर ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने की इजाजत दी गई है. दूसरे क्षेत्र में रेलवे ट्रैक को बेहतर बनाने का काम भी चल रहा है।

वंदे भारत एक्सप्रेस, डबल डेकर सुपरफास्ट, शताब्दी एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस और गरीब रथ समेत 100 ट्रेनों की स्पीड बढ़ाई जाएगी. रेलवे अधिकारियों ने इस पर काम शुरू कर दिया है। स्पीड बढ़ने से समय की बचत होगी तो ट्रेनों के संचालन समय में भी बदलाव होगा।

ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने के लिए रेलवे द्वारा पूरा सिस्टम बदल दिया जाता है। रेलवे ट्रैक पर भारी रेलवे लाइन बिछाई जाती है. रेलवे ट्रैक पर बने पुल को मजबूत किया गया है. विद्युतीकरण लाइन में सुधार किया गया है और आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं। साथ ही, जिस ट्रैक पर ट्रेनों की गति बढ़ाई जाती है, उस ट्रैक पर सिग्नल सिस्टम को अपग्रेड किया जाता है। ये काम हो जाने के बाद रेलवे सुरक्षा अधिकारी अलग-अलग तरीके से रेलवे ट्रैक की जांच करते हैं. कई दिनों तक ट्रैक पर ट्रेनों को अधिकतम गति से दौड़ाकर चेक किया जाता है।

दिल्ली से अहमदाबाद के सफर में डेढ़ घंटे से ज्यादा की बचत होगी. वहीं, दिल्ली से जयपुर, अजमेर और अलवर समेत अन्य स्टेशनों तक जाने में भी समय की बचत होगी। रेलवे अधिकारी फिलहाल ट्रेनों के लिए नई समय सारिणी तय कर रहे हैं। ट्रेनों का परिचालन समय ट्रेन की गति के अनुसार तय किया जाएगा. इसका सीधा फायदा यात्रियों को होगा.
View Full Text

Share this article

Related Articles