Jambhsar Media Digital Desk : रेलवे विभाग के एक अपडेट में पता लगा है कि अब गरीबों और श्रमिकों के लिए एक बड़ी खुशख़बरी है, जिसमें बताया है कि उनके लिए अलग ट्रेन चलेगी, जिसका किराया बेहद कम होगा, ताकि लोग सस्ते में सफर कर सके। आइये जानते इस खबर के माध्यम से पूरी जानकारी.
रेलवे (Indian Railway) ने आम जनता समेत कुछ खास वर्ग के लोगों को बड़ी खुशखबरी सुना दी है. अगर आप भी ट्रेन से सफर करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है.अब रेलवे ने एक और बड़ा फैसला लिया है, जिसके बाद में आप सस्ते में सफर कर सकेंगे. रेलवे भी हर वर्ग के लोगों के लिए ट्रेनें संचालित करता है. अब रेलवे ने श्रमिकों और गरीबों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है.
रेलवे ने जनता एक्सप्रेस (Janta Express) चलाने का फैसला लिया है, जिसमें आप सस्ते में सफर कर सकते हैं. बता दें ये ट्रेन स्पेशली श्रमिकों के लिए चलाई जा रही हैं. इन ट्रेनों का संचालन उन रूट्स पर ज्यादा होगा, जहां पर श्रमिकों का आना जाता ज्यादा होता है. इन ट्रेनों में 22 से 26 कोच होंगे.
रेलवे ने बताया है कि इन ट्रेनों में सिर्फ स्लीपर और जनरल कोच ही होंगे और इन ट्रेनों को इस साल तक शुरू करने का प्लान बनाया है. माना जा रहा है कि इन ट्रेनों का किराया सामान्य ट्रेनों की तुलना में कम होगा.
रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि ये ट्रेनें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, पंजाब, असम, गुजरात और दिल्ली के बीच चलाई जाएंगी. इन राज्यों से ही ज्यादातर कामगार, कारीगर, मजदूर और अन्य लोग आते हैं और फिर वापस घर जाते हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिन भी शहरों में प्रवासी श्रमिकों का आना-जाना बड़ी संख्या में होता है. उन रूट्स पर मुख्य रूप से इन ट्रेनों को चलाया जाएगा, जिससे कि श्रमिकों को ज्यादा परेशानी का सामना न करना पड़े.इसके साथ ही इन लोगों को आसानी से कंफर्म टिकट मिल जाए.
रेलवे अधिकारियों ने बताया है कि इन ट्रेनों को त्योहार में चलाई जाने वाली ट्रेनों से अलग चलाया जाएगा और इनका संचालन पूरे साल भर होता रहेगा. इसके साथ ही हाल ही में रेलवे ने जनरल डिब्बों में सफर करने वालों को किफायती दामों पर खाना और पानी उपलब्ध कराने का फैसला लिया है.








