BreakingA simple royal wedding was held with a shagun of Rs 1. IPS KK Bishnoi and Anshika Verma became life partners and a grand reception was held in Jodhpur.BreakingBhajan singer Chhotu Singh Ravan, troubled by threats, seeks protection from SP – will file FIR on April 1st...BreakingA young man returning from a wedding was attacked with swords, an old rivalry claimed his life in Udaipur.BreakingRavindra Singh Bhati, Chhotu Singh Rawana, Barmer controversy, Shiv MLA, social media controversy, FIR, defamation case, CID-CB investigation, Rajput community, road video controversyBreakingBeware! Account emptied in one click—major case of cyber fraud in Jodhpur...BreakingDespite scoring 93%, her happiness remained unfulfilled – Nikita from Sri Ganganagar passed away before the results were announced.BreakingA simple royal wedding was held with a shagun of Rs 1. IPS KK Bishnoi and Anshika Verma became life partners and a grand reception was held in Jodhpur.BreakingBhajan singer Chhotu Singh Ravan, troubled by threats, seeks protection from SP – will file FIR on April 1st...BreakingA young man returning from a wedding was attacked with swords, an old rivalry claimed his life in Udaipur.BreakingRavindra Singh Bhati, Chhotu Singh Rawana, Barmer controversy, Shiv MLA, social media controversy, FIR, defamation case, CID-CB investigation, Rajput community, road video controversyBreakingBeware! Account emptied in one click—major case of cyber fraud in Jodhpur...BreakingDespite scoring 93%, her happiness remained unfulfilled – Nikita from Sri Ganganagar passed away before the results were announced.
News·Rameshwari Bishnoi·

Internet Speed Increase: बुलेट ट्रेन सी रफ्तार में चलने लगेगा इंटरनेट, तुरंत बदल दे मोबाइल की ये सेटिंग्स

Internet Speed Increase: बुलेट ट्रेन सी रफ्तार में चलने लगेगा इंटरनेट, तुरंत बदल दे मोबाइल की ये सेट
Internet Speed Increase: बुलेट ट्रेन सी रफ्तार में चलने लगेगा इंटरनेट, तुरंत बदल दे मोबाइल की ये सेट

Jambhsar Media Digital Desk नई दिल्‍ली: फोन इंटरनेट स्लो हो तो बहुत दिक्कत होने लगती है. स्पीड धीमी रहे तो जैसे सारे काम रुक जाते हैं. फोन में अगर इंटरनेट न हो तो ये सिर्फ एक फीचर फोन बनकर रह जाता है. इसलिए ज़रूरी है कि इसमें फास्ट इंटरनेट आता है. रॉकेट सी स्पीड पाने के लिए आपको कुछ सेटिंग में बदलाव करना होगा. आइए जानते हैं स्पीड को कैसे बढ़ाया जा सकता है. जब आपके नेटवर्क पर कम लोग हों तो Wifi और सेल्युलर कनेक्शन की स्पीड तेज होती है. अगर बहुत सारे डिवाइस बैंडविड्थ का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपके नेटवर्क कनेक्शन की स्पीड धीमी हो जाएगी.

आपका ब्राउज़र, डेटा को कैशे में स्टोर करता है ताकि यह उन वेबसाइटों को तुरंत लोड कर सके जिनपर आप अक्सर जाते हैं. वैसे तो यह आपके इंटरनेट ब्राउज़िंग को तेज करता है, लेकिन एक फुल कैशे आपके फोन को धीमा कर सकता है.

Cache हो सकती है बड़ी वजह: जब कैशे मेमोरी भर जाएगी, तो यह ऑटोमैटिक रूप से आपके मोबाइल फोन की स्पीड को धीमा कर देगी. इसलिए, यह सुनिश्चित करें कि आप अपने सेल्युलर डिवाइस को पूरी तरह से ऑप्टिमाइज़ करने और अपने मोबाइल फोन पर तेज इंटरनेट स्पीड प्राप्त करने में मदद करने के लिए नियमित रूप से कैशे क्लियर करें या स्मार्टफोन क्लीनर जैसे ऐप डाउनलोड करें.

आपके फोन की नेटवर्क सेटिंग आपके इंटरनेट धीमे होने का कारण हो सकती है. कभी-कभी, ये सेटिंग्स बिगड़ जाती हैं, जिससे आपका मोबाइल इंटरनेट बहुत धीमा चलने लगता है. फोन के कनेक्शन को तेज़ करने के लिए अपनी नेटवर्क सेटिंग्स को रीसेट करना चाहिए.

बैकग्राउंड में बहुत सारे ऐप्स खोलने से भी आपकी इंटरनेट स्पीड पर असर पड़ सकता है. एक साथ बहुत सारे ऐप्स चलाने से आपकी इंटरनेट स्पीड धीमी हो सकती है. रैम खाली करने और अपनी इंटरनेट स्पीड बेहतर करने के लिए उन ऐप्स को बंद कर दें जिनका आप इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं.

 .

ऑटोमैटिक अपडेट बहुत ज़्यादा डेटा की खपत कर सकते हैं, जिससे इंटरनेट की स्पीड धीमी हो सकती है. इसलिए अगर इंटरनेट की स्पीड ठीक ऐप्स के लिए ऑटोमैटिक अपडेट बंद करें.

कभी-कभी, किसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को ठीक करने के लिए रीबूट करने की ज़रूरत पड़ जाती है. इसलिए, अपने डिवाइस को बंद करके फिर से स्टार्ट करने का प्रयास करें. इसके अलावा आप अपने मोबाइल फोन को कम से कम पांच सेकंड के लिए एयरप्लेन मोड पर स्विच करने और फिर वापस स्विच भी कर सकते हैं.

Share this article

Related Articles