Jambhsar Media Digital Desk : रेलवे ने होली के त्योहार पर यात्रियों को घर तक पहुंचाने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा से दो दर्जन होली स्पेशल ट्रेन गुजरेंगी। रेलवे ने गाड़ी संख्या 09195/09196 वड़ोदरा-मऊ वड़ोदरा होली स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन वड़ोदरा से 23 और 30 मार्च को और मऊ से 24 और 31 मार्च को रवाना होगी। ट्रेन वड़ोदरा से शनिवार शाम 7 बजे रवाना होगी और रविवार को सुबह 6.55 बजे आगरा फोर्ट पहुंचेगी।
मऊ से ट्रेन रविवार को रात 11 बजे चलेगी और सोमवार को सुबह 11.25 बजे आगरा फोर्ट पहुंचेगी। ट्रेन में एसी प्रथम, एसी द्वितीय, स्लीपर व जनरल कोच होंगे। गाड़ी संख्या 09111/09112 बड़ोदरा-गोरखपुर-वड़ोदरा होली स्पेशल ट्रेन वड़ोदरा से 18 मार्च को और गोरखपुर से 20 मार्च को रवाना होगी। ट्रेन वड़ोदरा से 18 मार्च सोमवार को शाम 7 बजे चलेगी और मंगलवार को सुबह 7.40 बजे आगरा फोर्ट पहुंचेगी। बुधवार को ट्रेन गोरखपुर से सुबह 5 बजे चलेगी और रात 8 बजे आगरा फोर्ट पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09183/09184 मुंबई सेंट्रल- बनारस-मुंबई सेंट्रल एसी होली स्पेशल मुंबई सेंट्रल से 20 मार्च को और बनारस से 22 मार्च को चलेगी। ट्रेन मुंबई सेंट्रल से 20 मार्च बुधवार को रात 10.50 बजे चलकर गुरुवार को शाम 5.40 बजे आगरा फोर्ट पहुंचेगी।
ट्रेन बनारस से शुक्रवार दोपहर 2.30 बजे चलेगी और शाम 7.30 बजे आगरा फोर्ट पहुंचेगी। ट्रेन पूरी तरह एसी होगी। ट्रेन में फर्स्ट एसी, सेकेंड एसी, थर्ड एसी होगा। गाड़ी संख्या 08475/08476 पुरी-हजरत निजामुद्दीन-पुरी होली स्पेशल ट्रेन पुरी से 22 और 29 मार्च को और हजरत निजामुद्दीन से 23 और 30 मार्च को रवाना होगी। ट्रेन पुरी से शुक्रवार सुबह 4.50 बजे रवाना होगी और शनिवार दोपहर 1 बजे आगरा कैंट स्टेशन पहुंचेगी। हजरत निजामुद्दीन से ट्रेन शनिवार को रात 11.35 बजे रवाना होगी और रात 3.03 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। ट्रेन में एसी, स्लीपर व जनरल कोच होंगे। ट्रेन नं. 08571/08572 विशाखापट्टनम हजरत निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम होली स्पेशल विशाखापट्टनम से 23 और 30 मार्च को और हजरत निजामुद्दीन से 24 और 31 मार्च को चलेगी।
ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से रविवार रात 11.35 बजे चलेगी और रात 3.30 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। ट्रेन में जनरल, एसी थर्ड इकोनॉमिक व एसी सेकेंड कोच होंगे। इसके अलावा रेलवे ने गाड़ी सं. 01905/01906 कानपुर सेंट्रल-अहमदाबाद-कानपुर सेंट्रल साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन चलाने की भी घोषणा की है। ट्रेन कानपुर सेंट्रल से 18 मार्च से 29 अप्रैल तक प्रत्येक सोमवार (सात फेरे) व अहमदाबाद से 19 मार्च से 30 अप्रैल तक (सात फेरे) लगाएगी। ट्रेन में जनरल, स्लीपर, एसी थर्ड और एसी सेकेंड कोच होंगे।
आगरा-अहमदाबाद के बीच भी कई ट्रेनें दौड़ेंगी
ट्रेन संख्या 04165/04166 आगरा कैंट-अहमदाबाद-आगरा कैंट साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन आगरा कैंट से 20 मार्च से 24 अप्रैल तक (छह फेरे) और अहमदाबाद से 21 मार्च से 25 अप्रैल तक (छह फेरे) लगाएगी। ट्रेन में जनरल, स्लीपर, एसी थर्ड और एसी सेकेंड कोच होंगे। ट्रेन संख्या 04167/04168 आगरा कैंट-अहमदाबाद साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन आगरा कैंट से 24 मार्च से 28 मार्च तक प्रत्येक रविवार (छह फेरे) और अहमदाबाद से 25 मार्च से 29 अप्रैल तक प्रत्येक सोमवार (छह फेरे) लगाएगी।








