Jambhsar Media News Digital Desk नई दिल्ली: पति कमाने के लिए परदेस गया इतने में पत्नी ने बदल लिए शौहर। मामला चूरू जिले के हमीरवास थाना इलाके के सांखू गांव का है।
पति कमाने के लिए परदेस गया इतने में पत्नी ने बदल लिए शौहर। मामला चूरू जिले के हमीरवास थाना इलाके के सांखू गांव का है।एक शादीशुदा महिला ने अपने पति और ढाई साल की बेटी को छोड़कर प्रेमी का हाथ थाम लिया। महिला का पति 7 महीने पहले कमाने के लिए दूसरे राज्य गया हुआ था। वह वहां से जब वापस गांव लौटा तो हालात देखकर उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। महिला ने साथ रहने से इनकार कर दिया है। साथ ही प्रेमी के साथ थाने पहुंचकर महिला ने सुरक्षा की मांग की है।
महिला ने थाने पहुंचकर पति की शिकायत करते हुए कहा कि उसका पति छोटी-छोटी बात को लेकर उसके साथ मारपीट करता था। शादी के कुछ दिनों के बाद से ही वह पति से तंग थी। महिला ने बताया कि जब भी पति आता तो उसे ससुराल जाने के लिए कहते। दोनों के बीच में कई महीनोें से अनबन था। वह अब उसके साथ नहीं रहना चाहती। दोनों की एक ढ़ाई साल की बेटी है।
महिला ने बताया कि करीब 3 साल पहले उसकी दोस्ती हरियाणा के अमित के साथ हो गई। महिला की अमित से उसकी रिश्तेदारी में होने की वजह से उससे जान पहचान थी। मुलाकात के बाद दोनों की मोबाइल पर भी आपस में बातें होती। एक दिन उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने कहासुनी के बाद उसे ससुराल जाने को कह दिया। जिसके बाद महिला प्रेमी अमित के पास हरियाणा पहुंच गई। दोनों वहीं किराए पर रहने लगे। इस दौरान पति जब घर लौटा तो मामले की जानकारी के बाद सन्न रह गया।








