BreakingA simple royal wedding was held with a shagun of Rs 1. IPS KK Bishnoi and Anshika Verma became life partners and a grand reception was held in Jodhpur.BreakingBhajan singer Chhotu Singh Ravan, troubled by threats, seeks protection from SP – will file FIR on April 1st...BreakingA young man returning from a wedding was attacked with swords, an old rivalry claimed his life in Udaipur.BreakingRavindra Singh Bhati, Chhotu Singh Rawana, Barmer controversy, Shiv MLA, social media controversy, FIR, defamation case, CID-CB investigation, Rajput community, road video controversyBreakingBeware! Account emptied in one click—major case of cyber fraud in Jodhpur...BreakingDespite scoring 93%, her happiness remained unfulfilled – Nikita from Sri Ganganagar passed away before the results were announced.BreakingA simple royal wedding was held with a shagun of Rs 1. IPS KK Bishnoi and Anshika Verma became life partners and a grand reception was held in Jodhpur.BreakingBhajan singer Chhotu Singh Ravan, troubled by threats, seeks protection from SP – will file FIR on April 1st...BreakingA young man returning from a wedding was attacked with swords, an old rivalry claimed his life in Udaipur.BreakingRavindra Singh Bhati, Chhotu Singh Rawana, Barmer controversy, Shiv MLA, social media controversy, FIR, defamation case, CID-CB investigation, Rajput community, road video controversyBreakingBeware! Account emptied in one click—major case of cyber fraud in Jodhpur...BreakingDespite scoring 93%, her happiness remained unfulfilled – Nikita from Sri Ganganagar passed away before the results were announced.
News·JambhSar Media·

Monsoon Update: 15 अगस्त के बाद मानसून के वापस लौटने के आसार, जानें कब कहाँ कितनी होगी बारिश

Monsoon Update: 15 अगस्त के बाद मानसून के वापस लौटने के आसार, जानें कब कहाँ कितनी होगी बारिश
Monsoon Update: 15 अगस्त के बाद मानसून के वापस लौटने के आसार, जानें कब कहाँ कितनी होगी बारिश

मानसून के बीच देशभर में कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। मौसम विभाग की ताजा जानकारी के मुताबिक, शनिवार (12 अगस्त) को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। यहाँ अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हालांकि 13 और 14 अगस्त को दिल्ली में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है।

मौसम विभाग द्वारा पिछले दिनों से उत्तराखंड में जारी बारिश के मद्देनजर राज्य के छह जिलों में आगामी दिनों में बारिश के चलते ऑरेंज अलर्ट और रेड अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी देहरादून में 12 से 14 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। उत्तराखंड मेंभारी बारिश के चलते सड़कों और पुलों को काफी नुकसान हुआ है।

15 अगस्त के बाद उत्तर भारत में शुरू हो जाएगा बारिश का दौर

जहां उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में इन दिनों बारिश हो रही है। वहीं राजस्थान में 15 अगस्त के बाद ही बारिश की संभावना जताई जा रही है। मध्यप्रदेश में अगले कुछ दिनों के लिए मॉनसून ठंडा पड़ गया है. मौसम विभाग के अनुसार, 14 अगस्त तक मध्यप्रदेश में बारिश की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। फिर भी इस दौरान राज्य के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

मौसम विभाग का मानना है कि 15 अगस्त के बाद ही उत्तर भारत में मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। जबकि राजस्थान में अगले एक सप्ताह में कम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। जबकि मध्य प्रदेश में 15 अगस्त के बाद ही बारिश होगी।

राजस्थान समेत देश के अन्य राज्यों में शुरुआत में भयंकर बारिश के बाद अब मानसून कमजोर हो गया है। पश्चिमी हवाओं के चलने से बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवाओं का आना बंद हो गया है। जिस कारण अब राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित मध्य भारत के अन्य राज्यों में भी बारिश कहीं कहीं बूँदाबाँदी के रूप में हो रही है और कई जगह बंद ही हो गई है। आसमान साफ रहने लगा है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक आगामी 7 दिनों में राजस्थान में ऐसा कोई वेदर सिस्टम बनने की संभावना है ही नहीं, जिससे भारी बारिश हो सके। इस वर्ष राजस्थान में जून-जुलाई की अपेक्षा अगस्त में कम बारिश हो सकती है।

पिछले 24 घंटों में बांसवाड़ा, डूंगरपुर और प्रतापगढ़ के कुछ इलाकों में जरूर बूंदाबांदी तथा कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई है। गुजरात के आसपास बने चक्रवाती वेदर सिस्टम बनने के चलते दक्षिणी राजस्थान के इलाकों में ये हल्की बारिश हुई है। वहीं बांसवाड़ा के सज्जनगढ़ में 15MM बारिश हुई है।

हालांकि आज दक्षिणी राजस्थान में इस वेदर सिस्टम का असर कम हो जाएगा। इधर, जयपुर, जोधपुर, टोंक, अजमेर, जैसलमेर और बाड़मेर के साथ साथ राज्य के अन्य जिलों में आसमान साफ रहा और पश्चिमी हल्की ठंडी हवाएं चलीं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मानसून की ट्रफ लाइन अभी भी उत्तर भारत में अमृतसर, हरदोई, दरभंगा, जलपाईगुड़ी होते हुए उत्तर-पूर्व के राज्यों तक बनी हुई है।

राजस्थान और अन्य उत्तर भारत के कुछ राज्यों बारिश थमने तथा पश्चिमी हवा चलने से अब कई शहरों में मौसम सुहावना हो गया है। सुबह-शाम ठंडी हवाएं चलने चलती हैं। इस कारण बाड़मेर, जैसलमेर, फलोदी जैसे गर्म जिलों में भी तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। गंगानगर में कल राज्य में सबसे अधिक तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो सामान्य से लगभग एक डिग्री सेल्सियस कम था।

देश के कुछ राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट

बिहार के 9 जिलों में शनिवार (12 अगस्त) को भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किए गए है। मौसम विभाग के द्वारा सभी जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी दी गई है। अगले 4 दिनों तक झारखंड में बारिश की संभावना नहीं जताई जा रही है।

इन राज्यों में हो सकती है बारिश

देशभर में गुजरात, विदर्भ, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, पंजाब, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं आज बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, कोंकण, गोवा, कॉस्टल कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

राजस्थान में आज के मौसम का हाल

प्रदेश के प्रमुख शहरों का आज की स्थिति

  • जयपुर : जयपुर में आज (12 अगस्त) को मौसम साफ रहने की संभावना है। दिन में हल्के बादल छाए रहेंगे।
  • जोधपुर : जोधपुर में आज आसमान में हल्के बादल होने की संभावना है। और दिनभर धीमी गति से पश्चिमी ठंडी हवाएं चलेंगी।
  • उदयपुर : उदयपुर में आज बादल छाने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
  • बीकानेर : बीकानेर में आज वातावरण शुष्क बना रह सकता है।
  • कोटा : कोटा में आज आसमान साफ रहेगा और हल्की धूप निकल सकती है।

Share this article

Related Articles