JNVU जोधपुर हेड ऑफिस MPET की प्रकिया जल्द पूर्ण हो – एबीवीपी ने केंद्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन कर कुलपति को सौंपा ज्ञापन
Jambhsar_Media Jodhpur
![]() |
| JNVU जोधपुर हेड ऑफिस |
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जोधपुर विश्वविद्यालय की छात्र शक्ति द्वारा शुक्रवार को जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर के केन्द्रीय कार्यालय पर पाँच सूत्रीय माँगो का कुलपति को ज्ञापन सौंपा गया विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष मुकेश विश्नोई ने बताया की MPET की जो प्रक्रिया चल रही है उसमे स्थिति स्पष्ट की जाए, कर्मचारियों की कमी की वजह से छात्रों को हो रही परेशानियाँ एवं परीक्षा आयोजन में हो रही अनियमितताओं के कारण छात्र लम्बे समय से परेशान है जिनके समाधान के लिए कुलपति को ज्ञापन सौंपा गया एबीवीपी की मुख्य मांग इस प्रकार थी
![]() |
| कुलपति के सामने मांगे रखते हुवे ABVP के कार्यकर्ता |
अखिल भारतिये विध्यायर्थी परषिद्ध कार्यकर्ताओ ने कुलपति के सामने राखी मांगे
1. विश्वविद्यालय में विभिन्न विभागों, संकायों एवं केन्द्रीय कार्यालय से ठेका कर्मचारियों को हटाने के बाद छात्रों की समस्याओं के लिए निरन्तर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है एवं समय पर कार्य नहीं हो रहे है अतः वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कर्मचारियों को पुनः लगाकर छात्रों के लिए उचित व्यवस्था की जाए
2. MPET की जो प्रक्रिया चल रही है उसमे स्थिति स्पष्ट की जाए, MPET में उर्तीण एवं NET-SET उर्तीण विधार्थीयों की मैरिट phd आडिनेस के अनुसार अतिशीघ्र जारी की जाए एव राज्य सरकार द्वारा घोषित SET परीक्षार्थियों हेतू शोध छात्रवृति इसी सत्र से लागू की जाए
3PhD प्रवेश हेतू आयोजित की गई परीक्षा (MPET) के जारी परिणाम के बाद दो माह होने के बाद भी प्रकिया आगे नहीं बढ़ रही है अतः PhD प्रवेश PhD आडिनेश 2021 के तहत अतिशीध्र पूर्ण करवाए एवं कोर्स वर्क के लिए समय सारणी जारी की जाए..!.
4. संगठन ने पूर्व में भी पेपर लीक प्रकरण के संदर्भ में तथ्यों सहित प्रशासन को अवगत करवाया था जिस संदर्भ में केवल समिति बनाकर ख़ानापूर्ति की गई थी जिसकी रिपोर्ट अभी तक सार्वजनिक नहीं हुई है एवं ना ही अपेक्षित कार्यवाही की गई, अतः उचित कार्यवाही कर परीक्षा आयोजन को सुनियोजित किया जाए
5. विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम हेतू जुलाई प्रथम से एवं जून अंतिम तक प्रकिया प्रारंभ हो रही है अतः विश्वविद्यालय में स्नातक अंतिम वर्ष (BA, Bcom, BSC, BCA) के परिणाम 20 जून तक जारी किए जाए ताकि छात्र अन्य संस्थानों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में भाग ले सके इन्ही मांगों के साथ विधयार्थियों ने अपना ज्ञापन कुलपति को सोपा .. |










