BreakingA simple royal wedding was held with a shagun of Rs 1. IPS KK Bishnoi and Anshika Verma became life partners and a grand reception was held in Jodhpur.BreakingBhajan singer Chhotu Singh Ravan, troubled by threats, seeks protection from SP – will file FIR on April 1st...BreakingA young man returning from a wedding was attacked with swords, an old rivalry claimed his life in Udaipur.BreakingRavindra Singh Bhati, Chhotu Singh Rawana, Barmer controversy, Shiv MLA, social media controversy, FIR, defamation case, CID-CB investigation, Rajput community, road video controversyBreakingBeware! Account emptied in one click—major case of cyber fraud in Jodhpur...BreakingDespite scoring 93%, her happiness remained unfulfilled – Nikita from Sri Ganganagar passed away before the results were announced.BreakingA simple royal wedding was held with a shagun of Rs 1. IPS KK Bishnoi and Anshika Verma became life partners and a grand reception was held in Jodhpur.BreakingBhajan singer Chhotu Singh Ravan, troubled by threats, seeks protection from SP – will file FIR on April 1st...BreakingA young man returning from a wedding was attacked with swords, an old rivalry claimed his life in Udaipur.BreakingRavindra Singh Bhati, Chhotu Singh Rawana, Barmer controversy, Shiv MLA, social media controversy, FIR, defamation case, CID-CB investigation, Rajput community, road video controversyBreakingBeware! Account emptied in one click—major case of cyber fraud in Jodhpur...BreakingDespite scoring 93%, her happiness remained unfulfilled – Nikita from Sri Ganganagar passed away before the results were announced.
News·Rameshwari Bishnoi·

NPS से लेकर क्रेडिट कार्ड के नियम 1 अप्रैल से हो जाएंगे चेंज, सीधा आपकी जेब पर पड़ेगा असर

NPS से लेकर क्रेडिट कार्ड के नियम 1 अप्रैल से हो जाएंगे चेंज, सीधा आपकी जेब पर पड़ेगा असर
NPS से लेकर क्रेडिट कार्ड के नियम 1 अप्रैल से हो जाएंगे चेंज, सीधा आपकी जेब पर पड़ेगा असर

Jambhsar Media Digital Desk : महीने की शुरूआत अपने साथ कई तरह के बदलाव लेकर आती है। अप्रैल का महीना शुरू होने के साथ ही कई ऐसे पैसों से जुड़े नियम हैं, जो बदलने वाले हैं। इनमें नेशनल पेंशन सिस्टम से लेकर क्रेडिट कार्ड के नियम में बदलाव शामिल है। जिसका आपकी जेब पर सीधा असर पड़ेगा।

मार्च का महीना खत्म होने में महज कुछ ही दिन बचे हैं. इसके बाद नए फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत हो जाएगी. अप्रैल का महीना शुरू होने के साथ ही कई ऐसे पैसों से जुड़े नियम हैं, जो बदलने वाले हैं. इनमें नेशनल पेंशन सिस्टम से लेकर क्रेडिट कार्ड के नियम में बदलाव शामिल है. आइए आपको बताते हैं 1 अप्रैल से कौन से नियम बदलने वाले हैं जिनका आपकी जेब पर सीधा असर होगा.

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने एनपीएस सब्सक्राइबर्स को साइबर फ्रॉड से सुरक्षित रखने के लिए अपने लॉग इन सिस्टम में बदलाव किया है. अब एनपीएस खाते में लॉग इन करने के लिए एनपीएस खाताधारकों को यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ ही अब आधार से जुड़े मोबाइल नंबर की आवश्यकता पड़ेगी. PFRDA एनपीएस में आधार-बेस्ड लॉगिन ऑथेंटिकेशन को शुरू करने जा रहा है. यह नियम 1 अप्रैल 2024 से लागू हो जाएगा.

एसबीआई क्रेडिट कार्ड होल्डर्स की लिए बुरी खबर है. अब रेंट पेमेंट पर मिलने वाले रिवार्ड प्वाइंट एक 1 अप्रैल से बंद कर दिए जाएंगे. इसमें एसबीआई के AURUM, SBI Card Elite, SBI Card Pulse, SBI Card Elite Advantage और SimplyCLICK क्रेडिट कार्ड में इस फैसिलिटी को बंद किया जा रहा है.

यस बैंक ने अपने क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को नए वित्त वर्ष में तोहफा देने का फैसला किया है. अब चालू वित्त वर्ष के एक तिमाही में कम से कम 10,000 रुपये खर्च करने पर ग्राहकों को फ्री में डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज का एक्सेस मिलेगा. नए रूल्स 1 अप्रैल 2024 से लागू हो जाएंगे.

ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड के नियम में होने जा रहा बदलाव-

आईसीआईसीआई बैंक भी अपने क्रेडिट कार्ड के नियम में बदलाव करने जा रहा है. 1 अप्रैल 2024 से एक तिमाही में 35,000 रुपये से अधिक खर्च करने पर ग्राहकों को कॉम्प्लीमेंट्री एयरपोर्ट लाउंज का एक्सेस मिलेगा.

OLA मनी वॉलेट के नियम में बदलाव-

OLA मनी अपने वॉलेट नियमों में 1 अप्रैल 2024 से बदलाव करने जा रहा है. कंपनी ने अपने ग्राहकों को एसएमएस भेजकर सूचना की है छोटे PPI (प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट) वॉलेट सर्विस की सीमा को बढ़ाकर 10,000 करने जा रहा है.

Share this article

Related Articles