Jambhsar Media Digital Desk: पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट ऑनलाइन तरीके को अपनाकर आसानी से चेक की जा सकती है। केवल ऑनलाइन तरीके से पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट को चेक करने की जो स्टेप्स है, वह आपके यहाँ बताई गई है जैसे कि सभी राज्यों पीएम आवास योजना का लाभ प्रदान किया जाता है।
जब भी इस योजना का लाभ प्रदान किया जाता है, तो पहले पात्र नागरिकों के नाम प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण लिस्ट में जारी किए जाते हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना हमारे भारत देश में ऐसे नागरिकों के लिए शुरू की जाने वाली योजना है। यह योजना ऐसे नागरिकों के लिए है, जो कि कच्चे घर में आज भी अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
देश के अंतर्गत अनेक इलाकों में अब तक नागरिकों को इस योजना का लाभ मिल चुका है तथा अभी भी भारत सरकार के द्वारा नागरिकों को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है। पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट में ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले नागरिकों का नाम जारी किया जाता है।
हर बार जब भी पीएम आवास योजना की ग्रामीण लिस्ट जारी की जाती है, तो उसमें अनेक नाम जारी किए जाते हैं। जिनके लिए यह कंफर्म हो जाता है कि उन्हें जरूर पीएम आवास योजना के तहत पक्के घर के निर्माण के लिए राशि मिल जाएगी।
. इसी प्रकार जब आपका नाम भी पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट में आपको देखने को मिल जाएगा तो आपके लिए भी कंफर्म हो जाएगा कि आपको पक्के घर के निर्माण के लिए राशि जरूर मिलेगी।
कच्चे घरों में रहने वाले नागरिकों को अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिसके चलते अब इस योजना का लाभ लेकर आसानी से बिना आर्थिक समस्या के पक्के घर का निर्माण करवाया जा सकेगा। पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट को चेक करने के लिए आपको कुछ जानकारी हासिल करनी चाहिए।
जिसमें सबसे महत्वपूर्ण पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट को चेक करने की प्रक्रिया है। इसके बाद में ऑफिशल वेबसाइट और सामान्य जानकारी जैसे कि ब्लॉक का नाम, जिले का नाम यह सभी जानकारी पता होनी चाहिए।
• जिन भी नागरिकों को पीएम आवास योजना का लाभ दिया जाता है, उन्हें अलग-अलग किस्तों में पीएम आवास योजना का लाभ दिया जाता है, कुल मिलाकर प्रदान की जाने वाली राशि ₹1,20,000 रुपए से लेकर ₹1,30,000 रुपए होती है।
• पीएम आवास योजना का लाभ प्रदान करने से पहले सभी पात्र नागरिकों को सूचित पीएम आवास योजना बेनिफिशियरी लिस्ट के माध्यम से कर दिया जाता है।
• जब भी लाभार्थियों को पीएम आवास योजना का लाभ प्रदान करना होता है, तो उससे पहले भारत सरकार के द्वारा पीएम आवास योजना बेनिफिशियरी लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध करा दी जाती है।
• केवल आर्थिक रूप से कमजोर जो भी पक्के घर का निर्माण नहीं करवा पा रहे हैं, ऐसे नागरिकों को ही इस योजना का लाभ दिया जाता है।
डायरेक्ट आप लिंक पर क्लिक करके पीएम आवास योजना की वेबसाइट पर पहुँचकर संबंधित ऑप्शन पर क्लिक करके लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं, जिसका लिंक आपको नीचे दिया गया है। पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
जिन व्यक्तियों को ऑफिशल वेबसाइट तक पहुँचने में दिक्कत आती है, ऐसे व्यक्तियों के द्वारा डायरेक्ट उपलब्ध रहने वाले लिंक का इस्तेमाल कर लिया जाता है, तो आप चाहे तो दिए गए लिंक का ही इस्तेमाल में लाकर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
Step-1 सबसे पहले आपको गूगल पर “pmayg.nic” सर्च करना होगा। इसके बाद आपके सामने इसका होम पेज खुल कर आ जाएगा नीचे दिए गए ‘Click Here’ के ऑप्शन पर क्लिक कर आप इनके ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।
Step-2 होम पेज पर जाने के बाद आपके सामने Stakeholder का ऑप्शन देखने को मिलेगा। उस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने IAY/ PMAYG Beneficiary का ऑप्शन देखने को मिलेगा। उस पर क्लिक कर देना है जैसे नीचे चित्र में दिखाया गया है।
Step-3 अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन नंबर देखने को मिलेगा। उसमें आप रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर अपना नाम नया लिस्ट में चेक कर सकते हैं या फिर नीचे आपको का ऑप्शन देखने को मिलेगा। उस पर क्लिक कर देना है जैसा नीचे चित्र में दिखाया गया है।
Step-4 एडवांस सर्च (advanced search) के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने राज्य, जिला, ब्लाक, पंचायत, आपका नाम, अकाउंट नंबर, बीपीएल नंबर इत्यादि का ऑप्शन देखने के बाद आपको सर्च के ऑप्शन देखने को मिलेगा। उस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने लिस्ट आ जाएगा उसमें आप अपना नाम को आसानी से देख सकते हैं।








