BreakingA simple royal wedding was held with a shagun of Rs 1. IPS KK Bishnoi and Anshika Verma became life partners and a grand reception was held in Jodhpur.BreakingBhajan singer Chhotu Singh Ravan, troubled by threats, seeks protection from SP – will file FIR on April 1st...BreakingA young man returning from a wedding was attacked with swords, an old rivalry claimed his life in Udaipur.BreakingRavindra Singh Bhati, Chhotu Singh Rawana, Barmer controversy, Shiv MLA, social media controversy, FIR, defamation case, CID-CB investigation, Rajput community, road video controversyBreakingBeware! Account emptied in one click—major case of cyber fraud in Jodhpur...BreakingDespite scoring 93%, her happiness remained unfulfilled – Nikita from Sri Ganganagar passed away before the results were announced.BreakingA simple royal wedding was held with a shagun of Rs 1. IPS KK Bishnoi and Anshika Verma became life partners and a grand reception was held in Jodhpur.BreakingBhajan singer Chhotu Singh Ravan, troubled by threats, seeks protection from SP – will file FIR on April 1st...BreakingA young man returning from a wedding was attacked with swords, an old rivalry claimed his life in Udaipur.BreakingRavindra Singh Bhati, Chhotu Singh Rawana, Barmer controversy, Shiv MLA, social media controversy, FIR, defamation case, CID-CB investigation, Rajput community, road video controversyBreakingBeware! Account emptied in one click—major case of cyber fraud in Jodhpur...BreakingDespite scoring 93%, her happiness remained unfulfilled – Nikita from Sri Ganganagar passed away before the results were announced.
News·Rameshwari Bishnoi·

PM Kisan Yojana : अभी तक नहीं मिले सम्मान निधि के 2000 रुपये, ऐसे मिलेगे रुकी हुई किस्त के पैसे

PM Kisan Yojana : अभी तक नहीं मिले सम्मान निधि के 2000 रुपये, ऐसे मिलेगे रुकी हुई किस्त के पैसे
PM Kisan Yojana : अभी तक नहीं मिले सम्मान निधि के 2000 रुपये, ऐसे मिलेगे रुकी हुई किस्त के पैसे

Jambhsar Media Desk, New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त भी जारी कर दी है। करोड़ों किसानों को 16वीं किस्त मिल चुकी है। हालांकि ऐसे भी किसान हैं जिनके खाते में सम्मान निधि के 2000 रुपये नहीं पहुंचे हैं। इन किसानों को बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको बताएंगे कि आपके खाते में रुकी हुई किस्त कैसे आएगी।

पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के यवतमाल में आयोजित एक समारोह के दौरान किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के तहत 21,000 करोड़ रुपये से अधिक की 16वीं किस्त जारी कर दी है। योजना के तहत अब तक 11 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों को तीन लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम उनके खाते में ट्रांसफर की जा चुकी है।

प्रधानमंत्री ने ‘नमो शेतकारी महासम्मान निधि’ की लगभग 3,800 करोड़ रुपये की दूसरी और तीसरी किस्त भी वितरित कर दी है। इससे पूरे महाराष्ट्र में लगभग 88 लाख किसान लाभान्वित हुए। हालांकि, कई ऐसे किसान हैं जिनके खाते में पैसे नहीं पहुंचे हैं।

जिन किसानों के खाते में पीएम किसान योजना की दो हजार रुपये की किस्त नहीं पहुंची, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। अगर वो कृषि करते हैं और उनके पास अपनी जमीन है तो उनके खाते में ये किस्त जरूर आ जाएगी।

सरकार की तरफ से कुछ हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। टोल फ्री नंबर पर आप फोन कर हर तरह की जानकारी ले सकते हैं। 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर कॉल कर सकते हैं। यहां आपको बताया जाएगा कि किस वजह से आपकी किस्त अटक गई थी। इसके अलावा, pmkisan-ict@gov.in पर मेल करके इस बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इसके अलावा, सरकार की तरफ से पीएम किसान सैचुरेशन अभियान भी चलाया जाता है, जिसमें किसान अपने खाते में मौजूद हर गलती को सुधार सकते हैं। ये अभियान ई-केवाईसी के लिए चलाया जाता है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए किसान भाइयों को ई-केवाईसी जरूर करवानी होगी।

Share this article

Related Articles