BreakingA simple royal wedding was held with a shagun of Rs 1. IPS KK Bishnoi and Anshika Verma became life partners and a grand reception was held in Jodhpur.BreakingBhajan singer Chhotu Singh Ravan, troubled by threats, seeks protection from SP – will file FIR on April 1st...BreakingA young man returning from a wedding was attacked with swords, an old rivalry claimed his life in Udaipur.BreakingRavindra Singh Bhati, Chhotu Singh Rawana, Barmer controversy, Shiv MLA, social media controversy, FIR, defamation case, CID-CB investigation, Rajput community, road video controversyBreakingBeware! Account emptied in one click—major case of cyber fraud in Jodhpur...BreakingDespite scoring 93%, her happiness remained unfulfilled – Nikita from Sri Ganganagar passed away before the results were announced.BreakingA simple royal wedding was held with a shagun of Rs 1. IPS KK Bishnoi and Anshika Verma became life partners and a grand reception was held in Jodhpur.BreakingBhajan singer Chhotu Singh Ravan, troubled by threats, seeks protection from SP – will file FIR on April 1st...BreakingA young man returning from a wedding was attacked with swords, an old rivalry claimed his life in Udaipur.BreakingRavindra Singh Bhati, Chhotu Singh Rawana, Barmer controversy, Shiv MLA, social media controversy, FIR, defamation case, CID-CB investigation, Rajput community, road video controversyBreakingBeware! Account emptied in one click—major case of cyber fraud in Jodhpur...BreakingDespite scoring 93%, her happiness remained unfulfilled – Nikita from Sri Ganganagar passed away before the results were announced.
News·Rameshwari Bishnoi·

अगर आपके अकाउंट में 16वीं किस्त का पैसा नही आया हैं तो यहां जानें क्या हो सकती है वजह

अगर आपके अकाउंट में 16वीं किस्त का पैसा नही आया हैं तो यहां जानें क्या हो सकती है वजह
अगर आपके अकाउंट में 16वीं किस्त का पैसा नही आया हैं तो यहां जानें क्या हो सकती है वजह

Jambhsar Media News Digital Desk नई दिल्‍ली : किसानों की मदद के लिए सरकार ने कई योजनाओं की शुरूआत की है। इन्हीं योजनाओं में से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भी एक है। इस योजना के तहत किसानों को साल में तीन बार दो-दो हजार रुपये की कीस्त मिलती है। किसान 16वीं किस्त का लंबे सयम से इंतजार कर रहे थे। मोदी सरकार ने 16वीं किस्त का पैसा जारी कर दिया है। लेकिर कुछ किसानों के खाते में अभी तक पैसा नहीं आया है। अगर आपकी भी किस्त का पैसा अटक गया है तो चलिए नीचे खबर में जानते हैं क्या हो सकती है वजह- 

कई तरह की योजनाओं के जरिए जरूरतमंद लोगों तक और गरीब लोगों तक लाभ पहुंचाया जाता है। हर साल सरकार इन योजनाओं पर काफी पैसे खर्च करती है। जैसे- आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) को ही ले लीजिए। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्तों में दिया जाता है।

ऐसे में इस बार 16वीं किस्त जारी हुई, जिसमें लगभग 9 करोड़ किसानों को लाभ मिला। पर कई किसान ऐसे भी रहे जिन्हें किन्हीं कारणों के चलते किस्त नहीं मिली। तो क्या जो किसान किस्त के लाभ से वंचित रहे हैं, उन्हें अभी भी किस्त का लाभ मिल सकता है या नहीं? चलिए इस बारे में जानने की कोशिश करते हैं। आप आगे इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं…

किस्त का लाभ उन किसानों को नहीं मिला, जिन्होंने ई-केवाईसी (e-KYC update) नहीं करवाई है। योजना से जुड़े प्रत्येक किसान को ये काम करवाना अनिवार्य है, लेकिन अगर आपने किसी कारण ये नहीं करवाई है तो फिर आपकी किस्त अटक जाती है।

उन किसानों की भी किस्त अटकी हो सकती है, जिन्होंने भू-सत्यापन नहीं करवाया होगा। दरअसल, सरकार की तरफ से ये पहले ही साफ कर दिया गया था कि योजना से जुड़े सभी किसानों को ये काम करवाना अनिवार्य है।

जिन किसानों का आधार कार्ड (Aadhar card) उनके बैंक खाते से लिंक नहीं है, उनकी किस्त अटकी हो सकती है
जिन किसानों के बैंक खाते की जानकारी गलत होती है, उनकी भी किस्त अटक जाती है

जिन किसानों की किस्त अटकी है, वे सबसे पहले पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के हेल्पलाइन नंबर 155261 / 011-24300606 पर संपर्क कर सकते हैं। यहां से आप जान सकते हैं कि आपकी किस्त क्यों अटकी है और आपको क्या काम करना है। इसके बाद आप इसे बचे हुए काम को पूरा करवा लें और इस काम को पूरा करने के बाद आपके खाते में अटकी हुई किस्त आ सकती है।

Share this article

Related Articles