BreakingA simple royal wedding was held with a shagun of Rs 1. IPS KK Bishnoi and Anshika Verma became life partners and a grand reception was held in Jodhpur.BreakingBhajan singer Chhotu Singh Ravan, troubled by threats, seeks protection from SP – will file FIR on April 1st...BreakingA young man returning from a wedding was attacked with swords, an old rivalry claimed his life in Udaipur.BreakingRavindra Singh Bhati, Chhotu Singh Rawana, Barmer controversy, Shiv MLA, social media controversy, FIR, defamation case, CID-CB investigation, Rajput community, road video controversyBreakingBeware! Account emptied in one click—major case of cyber fraud in Jodhpur...BreakingDespite scoring 93%, her happiness remained unfulfilled – Nikita from Sri Ganganagar passed away before the results were announced.BreakingA simple royal wedding was held with a shagun of Rs 1. IPS KK Bishnoi and Anshika Verma became life partners and a grand reception was held in Jodhpur.BreakingBhajan singer Chhotu Singh Ravan, troubled by threats, seeks protection from SP – will file FIR on April 1st...BreakingA young man returning from a wedding was attacked with swords, an old rivalry claimed his life in Udaipur.BreakingRavindra Singh Bhati, Chhotu Singh Rawana, Barmer controversy, Shiv MLA, social media controversy, FIR, defamation case, CID-CB investigation, Rajput community, road video controversyBreakingBeware! Account emptied in one click—major case of cyber fraud in Jodhpur...BreakingDespite scoring 93%, her happiness remained unfulfilled – Nikita from Sri Ganganagar passed away before the results were announced.
News·Rameshwari Bishnoi·

Railway Station: राजस्थान का यह रेलवे स्टेशन बनेगा अंतर्राष्ट्रीय स्तर का, खुद मोदी करेंगे शिलान्यास

Railway Station: राजस्थान का यह रेलवे स्टेशन बनेगा अंतर्राष्ट्रीय स्तर का, खुद मोदी करेंगे शिलान्यास
Railway Station: राजस्थान का यह रेलवे स्टेशन बनेगा अंतर्राष्ट्रीय स्तर का, खुद मोदी करेंगे शिलान्यास

Jambhsar Media News Digital Desk नई दिल्‍ली: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत झालावाड़ सिटी रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 फरवरी को वर्चुअल शिलान्यास करेंगे। सांसद दुष्यंत सिंह इस अवसर पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति के सदस्य धीरज गुप्ता ने पत्रकारों को बताया कि झालावाड़ सिटी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास पर 17.058 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि अमृत भारत योजना के तहत यहां सर्कुलेटिंग एरिया, ग्रीन बेल्ट, यात्री प्रतीक्षालय, पार्किंग, आधुनिक शौचालय के विकास के अलावा लिफ्ट, एसकेलेटर, एग्जीक्यूटिव रूम सहित 12 मीटर चौड़ाई के फुट ओवर ब्रिज का निर्माण शामिल है। फुट ओवर ब्रिज के अलावा सभी कार्य मई 2024 तक पूर्ण हो जाएंगे, जबकि फुट ओवर ब्रिज नवंबर तक पूर्ण होगा।

गुप्ता ने बताया कि 26 फरवरी को अपरान्ह 12.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक साथ 554 स्टेशनों के विकास तथा 1585 आरओबी व अंडरपास के वर्चुअल शिलान्यास व उद्घाटन करने जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में 20 लाख से ज्यादा लोगों की उपस्थिति का लक्ष्य रखा गया है। लक्ष्य की प्राप्ति के साथ ही यह विशाल आयोजन गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो जाएगा।

वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की कड़ी में झालावाड़ सिटी पर 4 हजार दर्शकों की उपस्थिति का लक्ष्य रखा गया है। इसी के तहत भाजपा के निवर्तमान निलाध्यक्ष संजय जैन ताऊ, महामंत्री संजय वर्मा, मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन दाभाई व महेश बटवानी, उपसभापति प्रदीप सिंह, नरेंद्र झाला, सुरेंद्र काशवानी, दिनेश बोहरा आदि ने आयोजन स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मौके पर वरिष्ठ मंडल अभियंता ऋतुराज शर्मा एवं मंडल वाणिज्य प्रबंधक किशोर पटेल व जेडआरयूसीसी सदस्य धीरज गुप्ता के साथ चर्चा कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

Share this article

Related Articles