राजस्थान में विधानसभा चुनाव नजदीक है चुनाव को देखते हुए जैसलमेर बॉर्डर एरिया के अंदर गांव के अंदर बीएसएफ और पुलिस संयुक्त फ्लैग मार्च कर रही है अगर देखा जाए तो आदर्श आचार संहिता के बाद में अर्द्धसैनिक बल और पुलिस बल लगातार अपनी सैन्य अधिकारियों और जवानों के साथ फ्लैग मार्च निकालता है इस दौरान बहुत सारी धर पकड़ भी होती है आज भणियाणा (जैसलमेर) मे पुलिस एव बीएसएफ का सयुक्त रूप से फ्लेग निकाला गया
दर्जनों गांवों में लोगो को किया जागरूक
मार्च एक दर्जन से अधिक गावों में पुलिस और बीएसएफ के अधिकारियों और जवानों ने निकाला पैदल मार्चपोकरण डीवाईएसपी कैलाश विशनोई ,भणियाणा थाना अधिकारी ललित किशोर और बीएसएफ के अधिकारियों के नेतृत्व में पैदल मार्चआगामी विधानसभा चुनावों में भयमुक्त ,शांतिपूर्ण ,पारदर्शी निष्पक्ष चुनावो का दिया संदेशभणियाणा , मेघरिखसर, सरदार सिंह ढाणी , पनासर,दूधिया ,जालोडा पोकरणा सहित अन्य कस्बों से निकाला फ्लैगमार्च साथ ही लोगो को मतदान के हेतु जागरूख भी किया गया|
ग्रामीण लोग जूझ रहे हैं समस्याओं से वादे खोखले

भणि���ाणा में रोड लाइटों के अभाव में सड़कों पर अंधेरा भणियाणा उपखंड मुख्यालय में रोड लाइटें नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को अंधेरे में रास्ता तय करना पड़ रहा है। जिसके कारण उन्हें परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी जोगेंद्र सिंह गोदारा ने बताया कि भणियाणा चौराहे, पोकरण रोड, फलसूंड रोड, उपखंड कार्यालय तक की रोड रोड लाइटें आज तक नहीं होने पर इस मार्ग पर हर समय वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। वहीं इस मार्ग पर रोड लाइट नहीं होने के कारण स्थानीय दुकानदारों तथा आमजन को तकलीफ हो रही है। रात के समय बाजार बंद होने के बाद यहां पर अंधेरे का साम्राज्य फैल जाता है। जिसके चलते बिना हेडलाइट वाले वाहन चालकों को हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पूर्व में भी कई बार ग्राम पंचायत को सूचित किया जा चुका है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण यह समस्या जस की तस बनी हुई है।








