BreakingA simple royal wedding was held with a shagun of Rs 1. IPS KK Bishnoi and Anshika Verma became life partners and a grand reception was held in Jodhpur.BreakingBhajan singer Chhotu Singh Ravan, troubled by threats, seeks protection from SP – will file FIR on April 1st...BreakingA young man returning from a wedding was attacked with swords, an old rivalry claimed his life in Udaipur.BreakingRavindra Singh Bhati, Chhotu Singh Rawana, Barmer controversy, Shiv MLA, social media controversy, FIR, defamation case, CID-CB investigation, Rajput community, road video controversyBreakingBeware! Account emptied in one click—major case of cyber fraud in Jodhpur...BreakingDespite scoring 93%, her happiness remained unfulfilled – Nikita from Sri Ganganagar passed away before the results were announced.BreakingA simple royal wedding was held with a shagun of Rs 1. IPS KK Bishnoi and Anshika Verma became life partners and a grand reception was held in Jodhpur.BreakingBhajan singer Chhotu Singh Ravan, troubled by threats, seeks protection from SP – will file FIR on April 1st...BreakingA young man returning from a wedding was attacked with swords, an old rivalry claimed his life in Udaipur.BreakingRavindra Singh Bhati, Chhotu Singh Rawana, Barmer controversy, Shiv MLA, social media controversy, FIR, defamation case, CID-CB investigation, Rajput community, road video controversyBreakingBeware! Account emptied in one click—major case of cyber fraud in Jodhpur...BreakingDespite scoring 93%, her happiness remained unfulfilled – Nikita from Sri Ganganagar passed away before the results were announced.
News·JambhSar Media·

Rajasthan Election 2023: राजस्थान बीजेपी की दूसरी लिस्ट में वसुंधरा राजे, ज्योति मिर्धा सहित 83 उम्मीदवारों की घोषणा

Rajasthan Election 2023: राजस्थान बीजेपी की दूसरी लिस्ट में वसुंधरा राजे, ज्योति मिर्धा सहित 83 उम्म
Rajasthan Election 2023: राजस्थान बीजेपी की दूसरी लिस्ट में वसुंधरा राजे, ज्योति मिर्धा सहित 83 उम्म

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अपने 83 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। वसुंधरा राजे झालरापाटन से चुनाव लड़ेंगी और विपक्ष के नेता राजेंद्र राठौड़ की सीट में बदलाव किया गया है। वह अब चूरू की बजाय तारानगर से चुनाव लड़ेंगे। उदयपुर राजपरिवार के पूर्व सदस्य विश्वराज सिंह मेवाड को नाथद्वारा से टिकट दिया गया है, जो हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं।

दूसरी सूची में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में आईं ज्योति मिर्धा शामिल हैं। राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान होना है, जिसमें सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है। बीजेपी लगातार कांग्रेस के खिलाफ बढ़त हासिल कर रही है। जहां कांग्रेस ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी नहीं की है, वहीं भाजपा ने पहले ही अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है।

Rajasthan BJP Candidate 2nd List: दूसरी सूची में बीजेपी ने कई बड़े नेताओं को मैदान में उतारा है। सतीश पूनिया आमेर से और वसुंधरा राजे झालरापाटन से चुनाव लड़ेंगी। हाल ही में काँग्रेस से भाजपा में शामिल हुई ज्योति मिर्धा को आरएलपी सूप्रीमो हनुमान बेनीवाल के गढ़ नागौर से टिकट मिला है। इसके अलावा नोखा से बीजेपी ने फिर से वर्तमान विधायक बिहारीलाल बिश्नोई पर भरोसा जताया है। इस बार पोकरण से महंत प्रतापपुरी महाराज को टिकट दिया गया है। सूची में अन्य उम्मीदवारों में बीकानेर से सिद्धि कुमारी, सूरजगढ़ से संतोष अहलावत, अजमेर दक्षिण से अनिता भदेल, अजमेर उत्तर से वासुदेव देवनानी, जायल से मंजू बाघमार, मकराना से सुमिता भींचर, सोजत से शोभा चौहान और राजसमंद से दीप्ति माहेश्वरी शामिल हैं।

यहाँ देखें राजस्थान बीजेपी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट:

वसुंधरा कैंप से करीब एक दर्जन नेताओं को भी टिकट मिला है, जिनमें प्रताप सिंह सिंघवी, अशोक डोगरा, नरपत सिंह राजवी, श्रीचंद कृपलानी, कालीचरण सराफ, कैलाश वर्मा, सिद्धि कुमारी, हेम सिंह भड़ाना, अनिता भदेल और कन्हैया लाल शामिल हैं। इसके अलावा, वसुंधरा की एक और करीबी सिद्धि कुमारी को भी टिकट दिया गया है। उनका संबंध बीकानेर के पूर्व शाही परिवार से है।

Share this article

Related Articles