Jambhsar Media Digital Desk: अगर आप राशन कार्डधारक हैं और आप राशन कार्ड से राशन लेने वाले उपभोक्ता हैं तो ये आपके लिए काफी बड़ी खबर साबित हो सकती है। आपको बता दें राशन कार्ड उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी करानी होगी। अगर आप ये काम नहीं कराते हैं तो आपको काफी नुकसान हो सकता है।
अभी तक प्रखंड क्षेत्र के कई सारे लाभुकों के द्वारा ईकेवाईसी नहीं कराया गया है। ये ईकेवाईसी करीब 8 सालों के बाद सरकार के द्वारा कराया जा रहा है।
राशन कार्डधारक परिवारों के हर एक सदस्य की ईकेवाईकी की जा रही है। कई सारे लोग इस बात को हल्के में ले रहे हैें। इसके लिए डिपार्टमेंट ने कड़ा रुख अपनाया है।
ब्लॉक हो जाएगा राशन कार्ड
अगर आप राशन कार्डधारक हैं और आप ईकेवाईसी नहीं कराते हैं तो उनका राशन का्ड अस्थायी रूप से ब्लॉक कर दिया जाएगा। इससे राशन कार्डधारकों को राशन लेने में काफी परेशनी उठानी पड़ सकती है। ऐसा बताया जा रहा है कि कई सारे ऐसे लोग हैं जिनका आधार अपडेट नहीं है उनका ईकेवाईसी नहीं हो पा रहा है।
वहीं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मनजीत माहेश्वरी ने जानकारी दी है कि जो भी लाभुक अभी तक ईकेवाईसी नहीं कर सके हैं। उनको जल्द ई-केवाईसी कराने का निर्देश दिया है। ईकेवाईसी न कराने वाले लाभुकों का राशन कार्ड क्लोज कर दिया जाएगा।
सरकार ने निर्देश दिया है कि सभी राशन कार्डधारकों को ईकेवाईसी करानी जरूरी है। ऐसे में अगर आप ये काम नहीं कराते हैं तो आपको काफी परेशानी उठानी पड़ सकती है। इसके बाद आप फ्री राशन और भी सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा सकेंगे।








