Jambhsar Media Digital Desk : आरबीआई बैंकों के नियमों को लेकर समय समय पर नई गाइडलाइन जारी करता रहता है। पिछले साल 2 हजार के नोट बंद होने के बाद से सोशल मीडिया पर नोटों को लेकर तरह तरह की खबरें सामने आ रही हैं। और बैंक के नियमों से जुड़ी खबरें सामने आ रही हैं। जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि बैंक खाते में 30 हजार से ज्यादा पैसे होते ही आपका अकाउंट बंद हो जाएगा? ऐसे में लोगों यह डर बना हुआ है कि कहीं उनका अकाउंट बंद न हो जाए। आइए नीचे खबर में जानते हैं आरबीआई (RBI) गवर्नर का क्या कहना है-
500-1000 के नोट बंद होने और अब 2,000 के नोटों के चलन से बाहर होने के बाद कैश डिपॉजिट, बैंक अकाउंट और दूसरे बैंकिंग नियमों को लेकर लोगों को एक आशंका और उत्सुकता सी हो गई है कि कहीं उनके लिए अचानक से कोई नियम न बदल जाए। ऐसे में कहीं खबर दिख जाए कि आपका बैंक अकाउंट इस फलां-फलां कारण से बंद हो सकता है, तो जाहिर है कि लोगों में पैनिक बढ़ेगा और वो जानना चाहेंगे कि क्या हो रहा है। ऐसे में गुमराह करने वाली खबरें भी खूब चलती हैं। ऐसी ही एक खबर पर PIB ने Fact Check किया है। @RBI ने ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया है।
दरअसल, खबर छपी थी कि केंद्रीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) ने एक बड़ा ऐलान ये किया है कि अगर किसी के भी खाते में 30 हजार रुपये से ज्यादा पैसा हुआ तो उनका बैंक अकाउंट बंद कर दिया जाएगा। इसपर पीआईबी ने इसका खंडन करते हुए बताया कि ऐसा नहीं है और आरबीआई ऐसा कोई नियम लेकर नहीं आ रहा है।
एक ख़बर में दावा किया जा रहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक (reserve Bank of India) के गवर्नर ने बैंक खातों को लेकर एक अहम ऐलान किया है कि अगर किसी भी खाताधारक के खाते में 30,000 रुपये से ज्यादा है तो उसका खाता बंद कर दिया जाएगा
RBI के नियमों के मुताबिक, देश में ऐसी कोई लिमिट नहीं है कि आप अपने बैंक अकाउंट में कितना पैसा रख सकते हैं, आप हजारों, लाखों, करोड़ों कितना भी पैसा रखें और कितने भी पैसे निकालें, ऐसी कोई रोक-टोक नहीं है। हां, ये समझने वाली बात है कि आपकी एक-एक पाई का हिसाब होना चाहिए कि वो कहां से और कैसे आई है।
बैंक मैक्सिमम तो नहीं लेकिन मिनिमम बैलेंस (minimum balance) का नियम जरूर रखते हैं। यानी कि आपके बैंक अकाउंट में कम से कम एक निश्चित अमाउंट होना चाहिए, उसके नीचे जाने पर धीरे-धीरे चार्ज कटने लगता है। हर बैंक का मिनिमम बैलेंस का एक निश्चित अमाउंट है, जो सरकारी बैंकों में कम तो प्राइवेट बैंकों में ज्यादा हो सकता है।
हां, कैश जमा करने के नियम देश में जरूर हैं। आप एक बार में अपने सेविंग्स अकाउंट में 1 लाख रुपये कैश यानी नगद जमा कर सकते हैं। वहीं, साल में 10 लाख रुपये तक ही कैश में जमा कर सकते हैं। अगर आपको इससे ज्यादा पैसा जमा करना हो तो आप ऑनलाइन ट्रांसफर के जरिए जमा कर सकते हैं। आरबीआई ने बैंकों को निर्देश दे रखा है कि वो 10 लाख और इसके ऊपर के डिपॉजिट या विदड्रॉल पर नजर रखें और ऐसे ट्रांजैक्शंस का रिकॉर्ड अलग रखें।








