Jambhsar Media Digital Desk : आज के समय में बैंक अकाउंट तो सभी के पास होता है। और देश में ज्यादातर लोगों के पास सेविंग अकाउंट है। वैसे हर अकाउंट के अपने फायदे होते हैं। अगर आपके पास सेविंग अकाउंट है तो आपको इससे जुड़े नियमों के बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है। आपको यह जानना जरूरी है। कि सेविंग अकाउंट (savings account) में कितना पैसा रख सकते हैं। एक वित्तीय वर्ष में आपके बैंक अकाउंट में कितना पैसा होना चाहिए? ताकि, इनकम टैक्स आपके बैंक अकाउंट पर नजर न रखें। सेविंग अकाउंट में एक लिमिट के बाद पैसा जमा करने से आपके पास इनकम टैक्स का नोटिस (Income Tax Notice) आ सकता है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं-
बैंक खाता आज के समय में सभी के पास होता है। पहले ज्यादा लोग बैंक खाता नहीं खुलवाते थे। लेकिन अब जब से सरकार ने कई योजनाओं की शुरुआत की है और लोगों के बैंक खाते खोलने शुरू किये हैं तब से हर घर में लोगों का बैंक खाता होता ही है। अब तो डिजिटल बैंकिंग का समय आ गया है। जिसके माध्यम से आप पलभर में वित्तीय लेनदेन कर सकते हैं। जब भी आप बैंक खाता ओपन करवाते हैं तो आपके सामने दो विकल्प आते हैं कि आप सेविंग अकाउंट (Saving Account) ओपन करना चाहते हैं या फिर करेंट अकाउंट ? दोनों के ही अपने-अपने फायदें हैं ? सेविंग्स अकाउंट में आप अपने बचत के पैसों को जमा करके रख सकते हैं। इसमें जमा पैसों पर बैंक की ओर से आपको ब्याज भी मिलता है, जिससे आपकी इनकम भी हो जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेविंग्स अकाउंट में आप अधिकतम कितना पैसा जमा कर सकते हैं?
आपको बता दें कि सेविंग्स अकाउंट (Saving Account) में पैसे जमा करने को लेकर कोई अधिकतम लिमिट नहीं है। लेकिन अगर आप एक लिमिट से ज्यादा अमाउंट जमा करते हैं तो आपको इस पर टैक्स देना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि इनकम टैक्स के क्या नियम हैं।
सेविंग्स अकाउंट (Saving Account rule) में आप जितना चाहे उतना पैसा रख सकते हैं। लेकिन आपको इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए कि इसमें आप उतना ही अमाउंट रखें जो आईटीआर (ITR) के दायरे में आता है। अगर आप ज्यादा कैश रखते हैं तो आपको जो इंटरेस्ट मिलता है उस पर आपको टैक्स देना होता है।
आपको ITR फाइल करते समय इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को यह बताना होता है कि आपके सेविंग्स अकाउंट में कितना पैसा जमा है और इस पर आपको कितना ब्याज मिलता है। आपके सेविंग अकाउंट के डिपॉजिट (Savings Account Deposit) से जो ब्याज मिलता है वह आपके इनकम में जोड़ा जाता है। अगर आपकी सालाना इनकम 10 लाख रुपये है और आपको इस पर बैंक की ओर से 10,000 रुपये ब्याज मिलता है तो इनकम टैक्स (Income Tax) के नियमों के मुताबिक आपकी टोटल इनकम 10,10,000 रुपये मानी जाएगी।
नियमों के मुताबिक, सेविंग्स अकाउंट में पैसे रखने को लेकर कोई लिमिट नहीं है। लेकिन अगर आप एक वित्तीय वर्ष में अपने अकाउंट में 10 लाख रुपये या उससे ज्यादा राशि जमा रखते हैं तो आपको इस बारे में इनकम टैक्स विभाग को जानकारी देना जरूरी है। क्योंकि यह इनकम टैक्स (Income Tax ) के दायरे में आती है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो इनकम टैक्स डिपार्टमेंट आपके खिलाफ टैक्स चोरी को लेकर कदम उठा सकता है।








