Jambhsar Media News Digital Desk नई दिल्ली : देश की बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए सरकार के द्वारा कई प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं चलाई जाती है जिनमें से सबसे प्रमुख योजना सुकन्या समृद्धि योजना है जिसके तहत अभी तक देश की करोड़ों बेटियों को आर्थिक सहायता दी जा रही है अगर आपके घर में भी एक बेटी है तो यह योजना आपके लिए लाभकारी साबित होने वाली है।
अगर आपके घर में 10 वर्ष से कम उम्र की लड़की है तो आप उसके लिए सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत खाता खुलवा सकते हैं और इसमें आपको पैसा निवेश करने पर सरकार के द्वारा मोटा मुनाफा दिया जाता है।
सुकन्या समृद्धि योजना में अगर कोई खाता धारक₹100000 निवेश करता है तो उसको आने वाले 15 साल में 15 लख रुपए निवेश करना होता है और ऐसे में जब बेटी की उम्र 21 वर्ष की हो जाती है तो कुल रकम 44 लाख 89690 रुपए तक मिल सकती है।
अगर आपने सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवाया है तो इस योजना से आपको इनकम टैक्स की छूट भी मिल जाती है आपको बताना चाहूंगा की इनकम टैक्स एक्ट सेक्शन 80c के तहत डेढ़ लाख तक की सालाना छूट सरकार के द्वारा दी जाती है और इससे मिलने वाला रिटर्न टैक्स फ्री होता है।
सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश किए हुए पैसे को निकालने के लिए मैच्योरिटी का इंतजार नहीं करना होता है अगर आपकी बेटी की उम्र 18 वर्ष हो गई है और आपको शादी के लिए पैसा निकालना है तो सरकार आपको पैसा दे देती है लेकिन आप सिर्फ 50% की राशि को ही निकाल सकते हैं इसके बाद की शेष राशि को 21 वर्ष की उम्र पूरा होने के बाद ही दिया जाता है।
केंद्र सरकार के द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना को 2015 में शुरू किया गया था जिसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का हिस्सा बनाया गया और इस योजना के माध्यम से बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए सरकार उनकी आर्थिक सहायता करती है।








