Jambhsar Media News Digital Desk नई दिल्ली: जयपुर। प्रदेश में शुष्क रहे मौसम का मिजाज अगले 24 घंटे में पलटने की संभावना है। उत्तर पश्चिमी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जिलों में मेघगर्जन के साथ बौछारें गिरने का अलर्ट मौसम विभाग ने किया है। फिलहाल दिन में पारा 30 डिग्री के पार रहने पर गर्मी का जोर भी बढ़ रहा है और दिन में धूप की तपिश पसीने छुड़ा रही है।
रात में उछला पारा, मौसम में गर्माहट
प्रदेश में अब सर्दी का असर सुबह और शाम के वक्त तक ही सिमटने लगा है। ज्यादातर जिलों में अब रात में भी पारा सामान्य या उससे ज्यादा ही दर्ज हो रहा है। जबकि जिलों में अब अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा ही रेकॉर्ड होने लगा है। बीती रात अलवर एनसीआर क्षेत्र में पारा 7.0 डिग्री रहा जबकि सर्दी से बेहाल शेखावाटी अंचल में रात के तापमान में बढ़ोतरी होने पर सर्द मौसम से अब राहत मिलने लगी है। सीकर में रात में पारा 12.5 डिग्री रहा और जिले के फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र पर न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री दर्ज हुआ। करौली का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री रहा।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
बीती रात अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। अजमेर 14.2, भीलवाड़ा 9.2, जयपुर 13.2, पिलानी 10.5, कोटा 13, चित्तौड़ 11.2, डबोक 11, धौलपुर 10.2, डूंगरपुर 15.7, बाड़मेर 14.5, जैसलमेर 12, जोधपुर 11.3, फलोदी 11.4, बीकानेर 16.1, चूरू 10.5, श्रीगंगानगर 12.3, जालोर 9.7 और माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अगले दो दिन बारिश संभव
प्रदेश के उत्तर पश्चिमी और पूर्व के कुछ इलाकों में अगले दो दिन मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। विक्षोभ के असर से साईक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम बनने पर बौछारें गिरने पर रात और दिन के तापमान में आंशिक गिरावट होने और मौसम सर्द रहने की संभावना है।








