गेमिंग जोन की भीषण आग : राजकोट जो गुजरात का एक शहर है वहा कल शनिवार दोपहर करीब 3.45 बजे एक गेमिंग क्षेत्र अर्थात एक एसी बिल्डिंग जहा बचो के लिए विभिन प्रकार के खेल खेलने की सुविधा होती है में भयंकर आग लगने से 27 लोग की मोके पर ही जान चली गई तथा और कई लोग भी बुरी तरहे घायल हो गए। गेमिंग जोन की भीषण आग मे छुट्टियों की वजह से मृतकों में जदातार बच्चे शामिल हैं। PM नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी इस घटना को लेकर शोक व्यक्त किया है।
PM नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा, ‘गुजरात की इस घटना से मै बेहद व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी बचो के परिवारो के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। ओर घायलों के लिए मेरी प्रार्थना है की वो जल्द जल्द स्वस्त हो। प्रशासन घटना से प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए काम कर रहा है।’
आगेमोदी जी ने लिखा, ‘राजकोट की त्रासदी ने हम सभी को दुखी किया है। कुछ समय पहले गुजरात के वर्तमान मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल के साथ फोन पर हुई एक विशेष बातचीत में उन्होंने मुझे लोगों को हर स्तर की सहायता प्रदान करने के लिए किए जा रहे सभी प्रयासों के बारे में बताया है ।’
CM ने कहा – SIT को आदेश दिया गया करेगी जांच
गेमिंग जोन की भीषण आग पर राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल ने लिखा,’राजकोट की यह भयंकर आग की त्रासदी दिल को दहला देने वाली है, इस घटना में मरने वाले लोगों और उनके परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं घायलों के शीघ्र ठीक होने की प्रार्थना करता हूँ। मृतकों के परिवारों को चार लाख रुपये और घायलों को पच्चीस हजार रुपये राज्य सरकार देगी। यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि ऐसी घटना फिर से नहीं होगी। पूरे मामले की जांच SIT को सौंपी गई है, इसलिए एक SIT बनाया गया है।’
पुलिस ने कहा – दो लोगों को हिरासत में लिया
गेमिंग जोन की भीषण आग पर राजकोट पुलिस आयुक्त राजू भार्गव ने कहा, ‘दोपहर में TRP गेमिंग जोन में आग लग गई थी। बचाव अभियान जारी है। आग नियंत्रित है। हम अधिक से अधिक शव निकालने का प्रयास कर रहे हैं। अब तक 20 शव मिले हैं।’
बाद में अधिकारी ने कहा की इस ‘गेमिंग जोन का मालिक युवराज सिंह नाम का एक आदमी है। गेम जोन के मैनेजर और मालिक फिलहाल पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। इन पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है और बाकी फायर सेफ्टी व FSL रिपोर्टों पर कार्रवाई की जाएगी।
मलबे से निकल रहा धुआं, कलेक्टर ने कहा
गेमिंग जोन की भीषण आग पर राजकोट के कलेक्टर प्रभव जोशी ने बताया, ‘आज दोपहर लगभग 4.26 बजे कंट्रोल रूम में फोन आया था कि TRP नामक एक गेमिंग जोन में आग लग गई है। तब फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत वहां पहुंचीं और आग को बुझाया गया, हालांकि मलबे से अभी भी धुआं निकल रहा है। इसके बाद, अस्थायी संरचनाओं के गिरे हुए मलबे को हटाने की प्रक्रिया जारी है।’
शहर के सभी गेमिंग जॉन किए गए बंद
गेमिंग जोन की भीषण आग की इस घटना को देकते हुवे पुलिस ने बताया कि आग की सूचना मिलने के बाद कई फायर ब्रिगेड गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। समाचार मिलने के बाद शहर के सभी गेम क्षेत्रों को भी बंद करने का आदेश दिया गया। आग का कारण पता लगाया जाएगा।
CM ने बचाव और राहत कार्य के निर्देश दिए
राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल गेमिंग जोन की भीषण आग की इस घटना के बाद एक ट्वीट किया, “राजकोट में गेमिंग जोन में लगी आग की घटना में नगर निगम और प्रशासन को बचाव और राहत कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।” साथ ही प्राथमिकता के आधार पर घायलों का तत्काल इलाज करने का भी आदेश दिया गया है।’
आग बुझाने में आई चुनौती
“हमें सिर्फ गेमिंग जोन में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद हम घटनास्थल पर फायरब्रिगेड भेजकर आग को बुझाने की कोशिश कर रहे हैं,” फायर फाइटर टीम के एक अन्य सदस्य आईवी खेर ने बताया। आग लगने की वजह अभी तक नहीं पता चली है। गेमिंग क्षेत्र की अस्थायी संरचना गिरने और हवा की तेज गति के कारण आग बुझाना मुश्किल हो गया है।’
गेमिंग जोन की भीषण आग ने ली अब तक बच्चों समेत 27 की जान; जाने ताजा अपडेट








