Jambhsar Media, New Delhi: इंडियन रेलवे ने नई दिल्ली से वैष्णो देवी कटरा बीच चल रही वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के टाइम टेबल में बड़ा बदलाव किया गया है. यह वन्दे भारत एक्सप्रेस देश की दूसरी सेमी-हाईस्पीड ट्रेन है. इसको 3 अक्टूबर, 2019 को गृह मंत्री अमित शाह द्वारा हरी झंडी दिखाई गई थी और फिलहाल में इसका रखरखाव और संचालन नॉर्दन रेलवे रीजन द्वारा किया जा रहा है।
नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस (22440) के जम्मू तवी तथा कटरा स्टेशन पर समय सारणी में आगामी 18 मार्च से बदलाव किया गया है।
पहले जहां कटरा से वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर 3 बजे चलती थी तो वहीं 18 मार्च से यह गाड़ी दोपहर 2.55 बजे चलेगी। यह गाड़ी जम्मू तवी स्टेशन पर शाम 4.13 बजे की जगह अब 4.08 बजे पहुंचेगी और वहां से 4.15 बजे की जगह 4.10 बजे चलेगी।
ट्रेन नंबर 22439/22440 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस बुधवार को छोड़कर दोनों दिशाओं में सप्ताह में छह दिन चलेगी। यह नया टाइम टेबल 21 मार्च, 2024 से प्रभावी होगा। फिलहाल ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह के सभी दिनों में चलती है।
नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस 8 घंटे में 655 किमी की दूरी तय करती है।
यह जम्मू राजधानी एक्सप्रेस और जम्मू तवी दुरंतो एक्सप्रेस के बाद इस रूट की सबसे तेज़ ट्रेन है। दोनों ट्रेनें 08:20 घंटे और 08:40 घंटे में समान दूरी तय करती हैं।
नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच हैं। इसमें एक्जीक्यूटिव क्लास और चेयर कार कोच शामिल हैं।
दोनों शहरों के बीच अपनी यात्रा के दौरान यह अत्याधुनिक ट्रेन तीन रेलवे स्टेशनों पर रुकती है। इसमें अंबाला कैंट जंक्शन, लुधियाना जंक्शन और जम्मू तवी स्टेशन शामिल हैं।








