BreakingMother and Three Sons Assault Youth; Bulldozer Action on Accused Property Within 5 HoursBreakingMajor administrative change in Rajasthan, 64 IPS officers transferred, major change in Jodhpur Police too!BreakingIndia’s ‘Plan B’ Begins: No Gas Shortage Expected as LNG-LPG Supply Starts, Move Aims to Strengthen Energy SecurityBreakingBig News: Sonam Wangchuk Released from Jail After 170 Days, Central Government Ends DetentionBreakingMajor Fraud Exposed in Bundi’s Annapurna Rasoi: 96 Meals Recorded, Only 19 Plates Found on SiteBreakingAfter Mahakumbh Fame, Monalisa Bhonsle Marries Boyfriend Farman Khan in Kerala; Father Says, “My Daughter Was Taken Away Before My Eyes”BreakingGood News: Bhagat Ki Kothi–Jammu Tawi Express to Resume Full Route from April 1, Ticket Booking OpenBreakingSBI FD Rates Hike: एसबीआई खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, आज से लागू हुई नई ब्याज दरBreakingPetrol pipeline theft in Pali exposed, four accused arrested in SOG action...BreakingAssembly elections announced in 5 states: Voting on April 9, 23 and 29, results on May 4...BreakingMother and Three Sons Assault Youth; Bulldozer Action on Accused Property Within 5 HoursBreakingMajor administrative change in Rajasthan, 64 IPS officers transferred, major change in Jodhpur Police too!BreakingIndia’s ‘Plan B’ Begins: No Gas Shortage Expected as LNG-LPG Supply Starts, Move Aims to Strengthen Energy SecurityBreakingBig News: Sonam Wangchuk Released from Jail After 170 Days, Central Government Ends DetentionBreakingMajor Fraud Exposed in Bundi’s Annapurna Rasoi: 96 Meals Recorded, Only 19 Plates Found on SiteBreakingAfter Mahakumbh Fame, Monalisa Bhonsle Marries Boyfriend Farman Khan in Kerala; Father Says, “My Daughter Was Taken Away Before My Eyes”BreakingGood News: Bhagat Ki Kothi–Jammu Tawi Express to Resume Full Route from April 1, Ticket Booking OpenBreakingSBI FD Rates Hike: एसबीआई खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, आज से लागू हुई नई ब्याज दरBreakingPetrol pipeline theft in Pali exposed, four accused arrested in SOG action...BreakingAssembly elections announced in 5 states: Voting on April 9, 23 and 29, results on May 4...
News·Rameshwari Bishnoi·

Vehicle Scrapping: अब इतने साल बाद पुराने वाहन होंगे स्क्रैप घोषित, नए नियम लाने की तैयारी में सरकार

Vehicle Scrapping: अब इतने साल बाद पुराने वाहन होंगे स्क्रैप घोषित, नए नियम लाने की तैयारी में सरकार
Vehicle Scrapping: अब इतने साल बाद पुराने वाहन होंगे स्क्रैप घोषित, नए नियम लाने की तैयारी में सरकार

Jambhsar Media News Digital Desk नई दिल्‍ली: पुराने वाहनों को स्क्रैप कराने के नियमों में बड़ा बदलाव हो सकता है। इसके तहत सरकार ऐसे वाहन मालिकों को अधिक फायदा दे सकती है, जो अपने पुराने और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को बेचने के बजाए स्क्रैप कराएंगे। इसके लिए सरकार मौजूदा स्क्रैपेज नीति की समीक्षा कर रही है। मामलों से जुड़े दो अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दरअसल, वाहन मालिकों को स्‍क्रैपिंग के लिए ज्‍यादा से ज्‍यादा प्रोत्‍साहित करने के लिए सड़क परिवहन मंत्रालय उन्हें अतिरिक्त लाभ देने को लेकर चर्चा कर रहा है। कैबिनेट से इसकी मंजूरी जल्द ली जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि संशोधित नियम मई तक लागू हो सकते हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में बेच रहे पुराने वाहन: गौरतलब है कि देश में 2021 में जारी स्क्रैपे नीति में निर्माताओं और राज्य सरकारों की ओर से दिए जाने वाले प्रोत्साहन का प्रस्ताव था। सरकार का अनुमान लगाया था कि स्क्रैपिंग से लगभग 10,000 करोड़ रुपये का निवेश आएगा और 35 हजार नए रोजगार सृजित होंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया है। मालिकों ने पुराने वाहनों को स्‍क्रैप करने के बजाय ग्रामीण क्षेत्रों में बेचना जारी रखा है।

वाहन मालिक नहीं ले रहे दिलचस्पी: मौजूदा नीति के तहत, पुराने वाहन का स्क्रैप मूल्य नए वाहन की एक्स-शोरूम कीमत का चार से छह प्रतिशत तक होता है। स्‍क्रैपिंग के बाद अधिकृत केंद्र वाहन मालिकों को प्रमाणपत्र देता है। इनमें से अधिकांश केंद्रों पर उपयोग का स्तर 20% से नीचे बना हुआ है। जानकारों का कहना है कि सीमित वित्तीय लाभ की वजह से वाहन मालिक स्क्रैपिंग में अधिक दिलचस्‍पी नहीं दिखा रहे हैं। इसके अलावा नियमित वाहन फिटनेस परीक्षण की कमी भी भारत में कम स्क्रैपेज का एक कारण है।

ऐसे हो सकता है फायदा: मामले जुड़े दोनों अधिकारियों ने बताया कि नई योजना के तहत सरकार और ऑटोमोबाइल निर्माता दोनों उपभोक्ताओं को प्रोत्साहन राशि उपलब्ध करा सकती है। सरकार की ओर से यह लाभ कर छूट के रूप में मिल सकता है। वहीं, ऑटो निर्माताओं कीमत पर छूट उपलब्ध करा सकते हैं। इसका खाका तैयार किया जा रहा है।

इन देशों में नीति सफल: बताया जा रहा है कि सरकार अमेरिका, ब्रिटेन, चीन, कनाडा और जर्मनी जैसे देशों की तर्ज पर वाहन स्क्रैप को बढ़ावा दे सकती है। इन देशों ने स्क्रैपिंग को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार और वाहन निर्माताओं द्वारा प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराई जाती है। हाल के दिनों में अमेरिका में कबाड़ हुए वाहनों के लिए नकद देने का कार्यक्रम शुरू किया गया था, जो बेहद सफल रहा था।

किस देश में कितनी छूट

1. अमेरिका – नई कार खरीदने पर 3500 से 4500 डॉलर की छूट मिलती है, जो वाहन के प्रकार पर निर्भर करती है।

2. जर्मनी : नए कार की खरीद पर प्रोत्साहन राशि के तौर पर 2500 यूरो की छूट दी जाती है।

3. यूके : सरकार 1000 पाउंड देती है। इतनी ही छूट ऑटो कंपनी देती है।

4. चीन : प्रति कार पर 6000 से 18,000 यूनान की मदद दी जाती है।

Share this article

Related Articles