BreakingMother and Three Sons Assault Youth; Bulldozer Action on Accused Property Within 5 HoursBreakingMajor administrative change in Rajasthan, 64 IPS officers transferred, major change in Jodhpur Police too!BreakingIndia’s ‘Plan B’ Begins: No Gas Shortage Expected as LNG-LPG Supply Starts, Move Aims to Strengthen Energy SecurityBreakingBig News: Sonam Wangchuk Released from Jail After 170 Days, Central Government Ends DetentionBreakingMajor Fraud Exposed in Bundi’s Annapurna Rasoi: 96 Meals Recorded, Only 19 Plates Found on SiteBreakingAfter Mahakumbh Fame, Monalisa Bhonsle Marries Boyfriend Farman Khan in Kerala; Father Says, “My Daughter Was Taken Away Before My Eyes”BreakingGood News: Bhagat Ki Kothi–Jammu Tawi Express to Resume Full Route from April 1, Ticket Booking OpenBreakingSBI FD Rates Hike: एसबीआई खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, आज से लागू हुई नई ब्याज दरBreakingPetrol pipeline theft in Pali exposed, four accused arrested in SOG action...BreakingAssembly elections announced in 5 states: Voting on April 9, 23 and 29, results on May 4...BreakingMother and Three Sons Assault Youth; Bulldozer Action on Accused Property Within 5 HoursBreakingMajor administrative change in Rajasthan, 64 IPS officers transferred, major change in Jodhpur Police too!BreakingIndia’s ‘Plan B’ Begins: No Gas Shortage Expected as LNG-LPG Supply Starts, Move Aims to Strengthen Energy SecurityBreakingBig News: Sonam Wangchuk Released from Jail After 170 Days, Central Government Ends DetentionBreakingMajor Fraud Exposed in Bundi’s Annapurna Rasoi: 96 Meals Recorded, Only 19 Plates Found on SiteBreakingAfter Mahakumbh Fame, Monalisa Bhonsle Marries Boyfriend Farman Khan in Kerala; Father Says, “My Daughter Was Taken Away Before My Eyes”BreakingGood News: Bhagat Ki Kothi–Jammu Tawi Express to Resume Full Route from April 1, Ticket Booking OpenBreakingSBI FD Rates Hike: एसबीआई खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, आज से लागू हुई नई ब्याज दरBreakingPetrol pipeline theft in Pali exposed, four accused arrested in SOG action...BreakingAssembly elections announced in 5 states: Voting on April 9, 23 and 29, results on May 4...
News·Rameshwari Bishnoi·

Weather Alert : राजस्थान में अगले 24 घंटों के अंदर बदलेगा मौसम, इन 12 जिलो में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

Weather Alert : राजस्थान में अगले 24 घंटों के अंदर बदलेगा मौसम, इन 12 जिलो में भारी बारिश का रेड अलर
Weather Alert : राजस्थान में अगले 24 घंटों के अंदर बदलेगा मौसम, इन 12 जिलो में भारी बारिश का रेड अलर

Jambhsar Media Digital Desk: प्रदेश में इस वक्त गर्मी ने सभी को बेहाल कर दिया है। तापमापी का पारा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश के कई जिलों में हीटवेव ने लोगों को बेहाल कर दिया है। इस बीच मौसम विभाग ने एक राहत भरा अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार आगामी तीन घंटों के भीतर जयपुर, दौसा, अलवर, करौली, सवाईमाधोपुर, टोंक, नागौर, जोधपुर, पाली, अजमेर और भीलवाड़ा में मेघगर्जन और आकाशीय बिजली के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस बीच 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से सतही हवाएं चल सकती हैं

इससे पहले एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण शनिवार को लगातार तीसरे दिन संभाग के अधिकांश हिस्सों में लू की स्थिति रही। जोधपुर शहर में पारा 45.8 डिग्री पर पहुंच गया जो इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। दिनभर शहर तंदूर की तरह तपता रहा।

 पड़ोसी जिले फलोदी में पारा 46.4 डिग्री रहा। शहर में न्यूनतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह से ही तीखी धूप निकली रहने से तेज गर्मी रही। दिन चढ़ने के साथ मौसम गर्म होता गया। सुबह 10 बजे से ही लू चलनी शुरू हो गई। दोपहर होते-होते पारा 45.8 डिग्री तक पहुंचा।

 आसमान से बरस रही गर्मी में शहर मानो किसी तंदूर की तरह तपने लग गया। शहर के कई हिस्सों में तापमान 50 डिग्री तक पहुंच रहा था। तेज गर्मी के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त रहा। इंसानों के साथ पशु पक्षी भी बेहाल नजर आए। शाम 5 बजे तक भीषण गर्मी रही। गर्म हवा के कारण रात को भी राहत नहीं मिली।

टंकियों से आ रहा था उबलता पानी
गर्मी का आलम यह था कि सुबह 10 बजे से ही घर की छतों पर रखी पानी की टंकियों से गर्म पानी आना शुरू हो गया। दोपहर तक पानी इतना गर्म हो गया मानो उबल रहा हो। पानी गर्म होने पर घरों के दैनिक कार्यों में काफी परेशानी हुई।

Share this article

Related Articles