Jambhsar Media News Digital Desk नई दिल्ली: किसानो के लिए दो दिन पड़ सकते हैं क्युकि 19 व 20 फरवरी को हो सकती हैं भारी बारिश मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना दिन और रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है।
राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम। मौसम विभाग का अलर्ट है कि 19 फरवरी और 20 फरवरी को बारिश हो सकती है। फरवरी के पहले पखवाड़े में कड़ाके की सर्दी की जद में आए प्रदेश के लोगों को अब राहत मिलने लगी है। दिन और रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है।
मौसम विभाग ने आगामी तीन-चार दिन मौसम शुष्क रहने की संंभावना जताई है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार 19 फरवरी – 20 फरवरी को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के आस-पास एक परिसंचरण तंत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से 19-20 फरवरी को उत्तर-पश्चिमी व उत्तरी राजस्थान में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान माउंट आबू में रहा। यहां गुरुवार को न्यूनतम तापमान 2ण्5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जयपुर में आज शुक्रवार को मौसम बेहद गरम है। सुबह 7 बजे जयपुर का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वैसे जयपुर का आज 16 फरवरी को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।








