Jambhsar Media
अजय बिशनोई ने तंज कसते हुवे जवाब दिया है
कांग्रेस के तरकस में नहीं बचे अब तीर,
झूठी खबरों का ले रही है सहारा
अजय विश्नोई ने भाजपा मंडल अध्यक्ष के बयान को किया जा रहा था वायरल जूठी न्यूज़ से नाराज होकर भड़के पूर्व मंत्री अजय विश्नोई
हमारे प्रदेश का मुख्यमंत्री निकम्मा है, मैं खुद उसका विरोध करता हूं। यह वाक्य थे पाटन से भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय पटेल के, जिसके बयान को अब यूथ कांग्रेस पूर्व मंत्री अजय विश्नोई की फोटो के साथ लगी खबर को सोशल मीडिया में वायरल कर रही है। हाल ही में यूथ कांग्रेस मध्यप्रदेश ने एक समाचार को अपने ट्विटर हैंडल से जारी किया है जिसमें उन्होंने मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और पाटन विधायक अजय विश्नोई का फोटो लगाया है। यूथ कांग्रेस के इस पोस्ट के बाद जवाबी रूप से अब पूर्व मंत्री अजय विश्नोई हमलावर हो गए हैं। इस समाचार को लेकर अजय विश्नोई ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और पाटन से विधायक अजय विश्नोई ने कांग्रेस की इस हरकत को निन्दनीय बताया है। उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस जिस पोस्ट को आज वायरल कर रही है, वह 18 अप्रैल 2021 का था और वह भी मेरा नहीं बल्कि अजय पटेल नाम के भाजपा कार्यकर्ता का था, जिसने भी इस पोस्ट को अपनी फेसबुक से जारी किया था। पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने कहा कि कांग्रेस दिमाग से दिवालिया हों गई है और उनकी तरकस में अब कोई भी तीर नहीं बचा है इसलिए अब वह अपने पुराने दागे हुवे तीरो को चुनकर और फ़र्जी और बनावटी रूप देकर चलाने की कोशिश कर रहें है। किसका निशाना साधते हैं वो उल्टा आप पर ही लगेगा उन्होंने कहा कि कोई और करें तो ठीक भी पर कांग्रेस जैसी पार्टी इस तरह की घिनौनी हरकत कर रहीं है। पूर्व मंत्री अजय विश्नोई जी ने कहा कि तरस आता है कि कांग्रेस अब इस तरह की हरकतों में उतर आई है। पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने बताया कि यूथ कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से मेरे नाम से जो खबर प्रकाशित की जा रही है, वह मेरी नहीं बल्कि पाटन विधानसभा के नुनसर मंडल के अध्यक्ष अजय पटेल ने पोस्ट की थी। उन्होंने कहा कि मेरी फ़ोटो जरूर लगाई गई थी, जिसकी जानकारी मैंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी दी थी।
बिशनोई ने ट्वीट पर लिखा है कि…
शर्म करो कमलनाथ जी आप कुछ भी नही हो शिवराज जी के मुकाबले, 15 महीनो की आपकी निक्कमी सरकार यह सिद्ध कर चुकी है। कि दूसरों के बयान पर मेरी फोटो लगाकर सीएम के खिलाफ प्रचार करने वालों आकर मुझसे बहस कीजिए, मैं बताऊंगा कि @Chouhanshivraj किस बहादुरी से इस महामारी से लड़ाई लड़ रहे हैं। जिसको पूरा देश जानता है
बिशनोई जवाब में लिखते हैं क्या आप भूल गए जब अप्रैल 2021 में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान के बाद मुझे इस मामले में बहस के लिए आमंत्रित किया था, कि आए और आमने- सामने बैठ जाए तो उन्हें मैं बता सकता हूं कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कितने काबिल हैं, और उनके शासन में क्या-क्या उपलब्धियां प्रदेश को मिली हैं, और कौन निकम्मा है।
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पूर्व मंत्री की चुनौती को स्वीकार नहीं किया। अब एक बार कांग्रेस पुनः गड़े हुए मुद्दो को जिंदा कर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है। जिसका जवाब अजय बिशनोई ने अपने शब्दो में दिया है देखने वाली बात है की क्या जवाब आता है
आपकी का क्या कहना है इस घटना के बार में जरूर लिखे







