BreakingA simple royal wedding was held with a shagun of Rs 1. IPS KK Bishnoi and Anshika Verma became life partners and a grand reception was held in Jodhpur.BreakingBhajan singer Chhotu Singh Ravan, troubled by threats, seeks protection from SP – will file FIR on April 1st...BreakingA young man returning from a wedding was attacked with swords, an old rivalry claimed his life in Udaipur.BreakingRavindra Singh Bhati, Chhotu Singh Rawana, Barmer controversy, Shiv MLA, social media controversy, FIR, defamation case, CID-CB investigation, Rajput community, road video controversyBreakingBeware! Account emptied in one click—major case of cyber fraud in Jodhpur...BreakingDespite scoring 93%, her happiness remained unfulfilled – Nikita from Sri Ganganagar passed away before the results were announced.BreakingA simple royal wedding was held with a shagun of Rs 1. IPS KK Bishnoi and Anshika Verma became life partners and a grand reception was held in Jodhpur.BreakingBhajan singer Chhotu Singh Ravan, troubled by threats, seeks protection from SP – will file FIR on April 1st...BreakingA young man returning from a wedding was attacked with swords, an old rivalry claimed his life in Udaipur.BreakingRavindra Singh Bhati, Chhotu Singh Rawana, Barmer controversy, Shiv MLA, social media controversy, FIR, defamation case, CID-CB investigation, Rajput community, road video controversyBreakingBeware! Account emptied in one click—major case of cyber fraud in Jodhpur...BreakingDespite scoring 93%, her happiness remained unfulfilled – Nikita from Sri Ganganagar passed away before the results were announced.
News·Rameshwari Bishnoi·

गैस स‍िलेंडर को लेकर बड़ा अपडेट अब 1 भी रुपया नही देगा होगा गैस स‍िलेंडर, जाने पूरी डिटेल

गैस स‍िलेंडर को लेकर बड़ा अपडेट अब 1 भी रुपया नही देगा होगा गैस स‍िलेंडर, जाने पूरी डिटेल
गैस स‍िलेंडर को लेकर बड़ा अपडेट अब 1 भी रुपया नही देगा होगा गैस स‍िलेंडर, जाने पूरी डिटेल

Jambhsar Media Digital Desk : होली के त्‍योहार में 10 द‍िन का समय बाकी है और इस मौके पर आपको सरकार की तरफ से मुफ्त गैस स‍िलेंडर द‍िया जाएगा. होली के मौके पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के करीब 1.75 करोड़ पात्र पर‍िवारों को मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर देने जा रही है. गैस स‍िलेंडर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana) के तहत द‍िया जाएगा.

योगी सरकार की योजना के तहत उज्ज्वला योजना के लाभार्थ‍ियों को साल में दो बार त्‍योहार के मौके पर फ्री एलपीजी सिलेंडर देने की योजना है. इससे पहले सरकार ने नवंबर के महीने में द‍िवाली के मौके पर फ्री एलपीजी सिलेंडर द‍िया था. आप भी यद‍ि यूपी के रहने वाले हैं तो सरकार की मुफ्त गैस सिलेंडर योजना का फायदा उठा सकते हैं.

योजना का फायदा लेने के ल‍िए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को बैंक अकाउंट आधार से लिंक करना होगा. प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से साल 2016 में उज्ज्वला योजना की शुरुआत की गई थी.

यूपी सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत साल 2023-24 के लिए 2,312 करोड़ रुपये का बजट आवंटन क‍िया है. योजना के तहत राज्‍य में 1.75 करोड़ गरीब महिलाओं को हर साल दो मुफ्त गैस सिलेंडर रिफिल दिए जा रहे हैं.

1.31 करोड़ से ज्‍यादा गैस सिलेंडर बांटे जा चुके

पहले चरण के दौरान 1 नवंबर से 15 फरवरी के बीच 80.30 लाख उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं को गैस सिलेंडर रिफिल मिले. दूसरा चरण 1 जनवरी से अब तक चल रहा है, इसमें 50.87 लाख महिलाओं को गैस सिलेंडर रिफिल दिए जा चुके हैं.

यूपी सरकार के प्रवक्ता ने भी बताया क‍ि योजना के तहत 1.31 करोड़ से ज्‍यादा रसोई गैस सिलेंडर रिफिल बांटे जा चुके हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10 नवंबर, 2023 को योजना को शुरू करते समय उज्ज्वला लाखों लाभार्थियों के अकाउंट में सब्सिडी राशि जमा कर दी थी.

स‍िलेंडर का रेट 100 रुपये कम क‍िया

दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा चुनाव के ऐलान से पहले 8 मार्च को रसोई गैस की कीमत में 100 रुपये की कटौती करने की घोषणा की थी. इसके बाद सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार रात 12 बजे से पेट्रोल-डीजल की कीमत में कटौती कर दी. दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत अब घटकर 803 रुपये रह गई है. मुंबई में यह स‍िलेंडर 802.50 रुपये, चेन्‍नई में 818.50 रुपये और कोलकाता में 829 रुपये में म‍िल रहा है.

Share this article

Related Articles