कुचमान (नागौर) में दो दलित युवकों की बेरहमी से हत्या मामले में पीड़ित परिवार की मांगों को लेकर प्रदर्शन जारी है। चार दिन से चल रहे इस प्रदर्शन में आज मामले की विस्तृत रिपोर्ट जानने के लिए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा गठित 4 सदस्यीय पैनल धरना स्थल पर पहुंची थी। कमेटी मेम्बर्स ने पीड़ित परिवार का हाल चाल लिया और आश्वस्त किया कि अगर राजस्थान सरकार CBI जांच के लिए अनुशंसा करती है तो केंद्र सरकार CBI जांच का स्वत: आदेश दे देगी। इसके अलावा पीड़ित परिवार की मांग है कि राज्य सरकार 1 करोड़ का मुवावजा दिया जाए।
इस बीच भीम आर्मी समर्थकों ने बीजेपी डेलीगेशन का विरोध करना शुरू कर दिया और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के आंदोलन को हाईजैक करने की कोशिश की। भीम आर्मी समर्थकों ने कमेटी के लोगों पर यूपी के एक पुराने मामले को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए। इससे पीड़ित को न्याय दिलाने को लेकर हो रहे आंदोलन में अशान्ति का माहौल फेलने लगा। जिसके बाद लोगों ने भीम आर्मी समर्थकों को राजनीतिक फायदा उठाने को लेकर लताड़ लगाई और मामले को शांत किया।
कुचमान डबल मर्डर केस को लेकर हो रहे आंदोलन के बीच हुए इस हंगामें का विडियो इस आर्टिकल में दिया जा रहा है। यहाँ देखें, कैसे भीम आर्मी के लोग आंदोलन का माहौल बिगाड़ने को उतारू हो रहे है। जबकि वहाँ कोई राजनीति की बात नहीं हो रही थी, बल्कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और उनकी मांगे मानने के लिए राज्य सरकार से मांग की जा रही थी।








